फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain orange Alert for punjab

Punjab Weather: चार दिन भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत

Mon, 30 Jun 2025 08:38 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Jun 2025 08:38 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में मानसून की गतिविधयों में और तेजी की भविष्यवाणी की है। इसके तहत सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहीं इसके अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Rain orange Alert for punjab
पंजाब में बरसात - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार तक पूरे देश को कवर कर लिया है। जबकि मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक मानसून के पूरे देश को कवर करने का अनुमान लगाया था। लेकिन इस बार 9 दिन पहले ही ऐसा हो गया है। 
विज्ञापन


पंजाब में मानसून की बारिश के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। तापमान में 2.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 4.6 डिग्री नीचे गिर गया है। सबसे अधिक 40.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चार दिन पंजाब में मानसून की गतिविधयों में और तेजी की भविष्यवाणी की है। इसके तहत सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है, वहीं इसके अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह फिलहाल सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 22.9 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा भी सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री (सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 32.0 डिग्री (सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 30.2 डिग्री (सामान्य से 6.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 31.8 डिग्री, फिरोजपुर का 35.5 डिग्री और जालंधर का 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 29.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना का 25.0 डिग्री, पटियाला का 24.8 डिग्री, पठानकोट का 26.5 डिग्री, बठिंडा का 30.4 डिग्री. फरीदकोट का 29.0 डिग्री और जालंधर का 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed