फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain in punjab weather update temperature drops

पंजाब में बदला माैसम: हल्की तो कहीं तेज बरसात, हवा हुई साफ, अगले तीन दिन घनी धुंध का येलो अलर्ट

Fri, 27 Dec 2024 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 08:01 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट व फरीदकोट का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Rain in punjab weather update temperature drops
बारिश - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार सुबह माैसम बदल गया और कई जगह हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। जालंधर में सुबह तेज बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ। वहीं लुधियाना, फरीदकोट आदि में हल्की बरसात हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि व बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग की ओर से शनिवार से तीन दिनों के लिए कुछ जगहों पर घनी धुंध पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 4 डिग्री का न्यूनतम पारा पठानकोट व फरीदकोट का दर्ज किया गया। हालांकि, पंजाब में दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 23.9 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री, लुधियाना का 22.5, पटियाला का 23.1, बठिंडा का 21.0, गुरदासपुर का 22.5, बरनाला का 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री, लुधियाना का 7.4, पटियाला का भी 7.4 डिग्री, बठिंडा का 6.7 डिग्री, बरनाला का 6.9 डिग्री, फाजिल्का का 4.8 डिग्री, फिरोजपुर का 5.7 डिग्री, मोगा का 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed