फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rain in Punjab sunam moga weather update

Punjab Weather: सुनाम समेत कई जिलों में बरसात, पारा 5.7 डिग्री गिरा...अगले दो दिन के माैसम का हाल

Tue, 22 Jul 2025 08:51 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 08:51 AM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में कईं जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास है।

विज्ञापन
Rain in Punjab sunam moga weather update
सुनाम में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को सुनाम, मोगा और बरनाला समेत कई जिलों में बरसात हुई। सुनाम के गांव जखेपल में भारी बरसात से गलियां लबालब हो गई। 
विज्ञापन


सोमवार को भी सूबे में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में 5.7 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अब पारा सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे गिर गया है। सबसे अधिक 36 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। 



मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी पंजाब में कईं जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास है। सबसे कम 24.1 डिग्री पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक होशियारपुर में सबसे अधिक 96.0 एमएम, पठानकोट में 17.0 एमएम, लुधियाना में 10.6 एमएम, पटियाला में 3.4, रूपनगर में 8.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, लुधियाना का 32.6, पटियाला का 30.1, पठानकोट का 26.6, फाजिल्का का 35.0, फिरोजपुर का 32.6 व होशियारपुर का 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.1, लुधियाना का 26.6, पटियाला का 25.8, पठानकोट का 26.8, बठिंडा का 26.0, फरीदकोट का 27.4, फाजिल्का का 28.1 व फिरोजपुर का 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed