{"_id":"6a5cb10cc0e751e0ba03c18a","slug":"rain-alert-for-punjab-weather-news-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से राहत की संभावना: पंजाब में आज से बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में बरस सकते हैं मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से राहत की संभावना: पंजाब में आज से बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में बरस सकते हैं मेघ
Sun, 19 Jul 2026 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/पटियाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2026 04:42 PM IST
सार
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 से 22 जुलाई के बीच पंजाब के 13 जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पंजाब में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में रविवार से अगले पांच दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। इसका सबसे ज्यादा असर पंजाब के सीमावर्ती जिले पठानकोट में दिखाई देने लगा है, जहां हिमाचल से आने वाली चक्की नदी उफान पर है। शनिवार तड़के नदी का जलस्तर करीब नौ मीटर तक पहुंचने से दिल्ली-कटड़ा रेल मार्ग के महत्वपूर्ण पुल पर खतरा मंडराने लगा है। वहीं, रविवार सुबह चंडीगढ़ और ट्राई सिटी में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
13 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 20 से 22 जुलाई के बीच पंजाब के 13 जिलों और हिमाचल के पांच जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इससे पंजाब के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
चक्की नदी के जलस्तर से चिंता
पठानकोट में चक्की नदी का बढ़ता जलस्तर सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेल पुल की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही करोड़ों रुपये की रिटेनिंग वॉल का काम बरसात से पहले पूरा नहीं किया गया। अब कटाव वाले हिस्से से पानी दीवार के पीछे तक पहुंच गया है। पिछले साल अगस्त में इसी नदी की बाढ़ ने एयरपोर्ट का संपर्क मार्ग और जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग का पुल क्षतिग्रस्त कर दिया था। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा कार्य पूरा नहीं हुआ तो रेल संपत्ति के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
पंजाब में रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 20 से 22 जुलाई के बीच पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला और मोहाली में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।