फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Roadways PRTC and PUNBUS contract workers strike fifth day 1600 buses remain off operation

PRTC बसों की हड़ताल खत्म: पांच दिन से था चक्का जाम, 1600 बसों का संचालन शुरू, सभी रूटों पर दौड़ी बसें

Tue, 02 Dec 2025 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Dec 2025 03:43 PM IST
सार

पंजाब रोडवेज पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद खत्म हो गई है। हड़ताल के कारण आम लोगों को परिवहन सुविधाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Punjab Roadways PRTC and PUNBUS contract workers strike fifth day 1600 buses remain off operation
पंजाब में बस स्ट्राइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पांच दिन से रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद खत्म हो गई। 1600 बसों का संचालन दोबारा शुरू हो गया है। सभी रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया गया है। पिछले पांच दिन से सरकारी बसों का संचालन लगभग ठप पड़ा था। राज्य में करीब 1600 बसें पांच दिन से अलग अलग डिपो में खड़ी थी। रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन नेताओं की सरकार के साथ रविवार को बैठक भी हुई थी, लेकिन सोमवार और मंगलवार दोपहर तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।

विज्ञापन


पंजाब रोडवेज पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार दोपहर बाद खत्म हुई है। इससे पहले हड़ताल के कारण आम लोगों को परिवहन सुविधाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी सरकार के खिलाफ अपने रोष का प्रदर्शन कर रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि 28 नवंबर को गेट रैली के दौरान सरकार ने यूनियन के कई नेताओं और उनके कई साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके विरोध में उन्होंने अपनी मांगों किलोमीटर स्कीम में सुधार और रिहाई के समर्थन में हड़ताल शुरू की। कर्मचारी चेतावनी देते हैं कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed