फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab police announce Reward for capturing Pakistani drone

पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर मिलेगा बड़ा इनाम: पंजाब पुलिस का एलान, नशा तस्करों पर लगेगी लगाम

Sat, 08 Aug 2026 06:06 AM IST
शाहिल शर्मा अनिल कुमार, फिरोजपुर
अनिल कुमार, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 06:06 AM IST
सार

पाकिस्तानी तस्कर अब दिन के समय भी ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने का प्रयास कर रहे हैं। इन खेपों को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए छोटे बच्चों और युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को लेकर पंजाब पुलिस ने इनाम की घोषणा की है।  

विज्ञापन
Punjab police announce Reward for capturing Pakistani drone
पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर मिलेगा इनाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सरहद पर हेरोइन-असलहा की खेप से लदे पाकिस्तानी ड्रोनों की भरमार को देखते हुए पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती गांवों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देता है या वह ड्रोन पकड़वाने में पुलिस की मदद करता है, तो उसे प्रति ड्रोन 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 

विज्ञापन


घर-घर तलाशी अभियान 
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नए और पुराने तस्करों के साथ-साथ ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की गई है, जिनका पहले पाकिस्तान आना-जाना रहा है। इसी सूची के आधार पर संवेदनशील गांवों में पुलिस और बीएसएफ की टीमें घर-घर जाकर तलाशी ले रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

अकेले फिरोजपुर में 435 किलो हेरोइन बरामद 
पंजाब से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले कुछ समय से ड्रोन के जरिए हेरोइन और असलहा की खेप भेजने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अकेले फिरोजपुर पुलिस ने पिछले कुछ महीनों में करीब 435 किलो हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा एएनटीएफ, काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ द्वारा भी अलग-अलग अभियानों में हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तानी तस्कर अब दिन के समय भी ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने का प्रयास कर रहे हैं। इन खेपों को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए छोटे बच्चों और युवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। हुसैनीवाला बॉर्डर और ममदोट क्षेत्र में घने जंगल तथा सतलुज नदी का फायदा तस्कर उठा रहे हैं। क्योंकि दरिया कभी पाकिस्तान और कभी भारत में प्रवेश करता है।

एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा कि फिरोजपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 435 किलो हेरोइन बरामद की है। अब उन गांवों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, जहां पाकिस्तानी ड्रोनों की गतिविधियां अधिक सामने आ रही हैं। तैयार की गई सूची के आधार पर नए और पुराने तस्करों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed