{"_id":"691eeb6b0db537159d022fc7","slug":"punjab-government-releases-grant-for-development-of-abohar-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar News: पंजाब सरकार ने अबोहर के विकास के लिए जारी की ग्रांट, टेंडर प्रक्रिया जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar News: पंजाब सरकार ने अबोहर के विकास के लिए जारी की ग्रांट, टेंडर प्रक्रिया जल्द
Thu, 20 Nov 2025 03:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:50 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने अबोहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट निगम को जारी कर दी है।
विज्ञापन
अरुण नारंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने अबोहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट निगम को जारी कर दी है। शीघ्र ही टेंडर लगते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे जिससे शहर की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नारंग ने बताया कि शहर की नगर निगम को सरकार की ओर से करीब 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की गई है। इसके अलावा गलियों व सड़कों के निर्माण के लिए साढ़े 5 करोड़ रुपये और रंगला पंजाब के तहत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की ग्रांट जारी हुई है। सरकार ने करीब 10 से 11 करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों के लिए जारी किया है। ग्रांट से चिरपरिचित अजीमगढ़, पंज पीर रोड, एसबीएस नगर, दमदमा साहिब गुरुद्वारा वाली गली, जोहड़ी मंदिर के सामने आदि की सड़कों का भी निर्माण करवाया जाएगा। निगम द्वारा शहर में खस्ताहाल सड़कों की रिपेयर भी करवाई जाएगी। नारंग ने कहा कि टेंडर प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी होगा, इसमें किसी को भ्रष्टाचार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन