{"_id":"68df2a40cd0d39fd3708fb89","slug":"punjab-government-announces-cheap-electricity-for-industries-in-night-shifts-starting-october-16-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार का बड़ा एलान: नाइट शिफ्ट में उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली, 16 अक्तूबर से शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार का बड़ा एलान: नाइट शिफ्ट में उद्योगों को मिलेगी सस्ती बिजली, 16 अक्तूबर से शुरू होगी सुविधा
Fri, 03 Oct 2025 07:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:14 AM IST
सार
बिजली रेगुलरिटी कमीशन की ओर से यह फैसला पहले ले लिया गया था अब इसे लागू कर दिया गया है। प्रदेश में कई बड़े उद्योग ऐसे हैं जो नाइट शिफ्ट में भी चलते हैं। ऐसे उद्योगों को लाभ देने के लिए सरकार ने नाइट शिफ्ट में सस्ती बिलली का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बड़ा एलान किया है। सरकार उद्यमियों को नाइट शिफ्ट में सस्ती बिजली उपलब्ध करवाएगी। इससे उनकी लागत कम होगी और इंडस्ट्री को लाभ पहुंचेगा।
यह सुविधा 16 अक्तूबर से शुरू होगी जो अगले साल 01 मार्च तक लागू रहेगी। इस संदर्भ में जो टैरिफ तय किया गया है। उसमें सुबह छह बजे से लेकर रात का 10 बजे तक बिजली का सामान्य टैरिफ ही लागू होगा जबकि रात 10 बजे से लेकर अगले दिन सुबह छह बजे तक एक रुपये किलोवाट एम्पीयर घंटा की कटौती की जाएगी।
बताते चलें कि बिजली रेगुलरिटी कमीशन की ओर से यह फैसला पहले ले लिया गया था अब इसे लागू कर दिया गया है। प्रदेश में कई बड़े उद्योग ऐसे हैं जो नाइट शिफ्ट में भी चलते हैं। ऐसे उद्योगों को लाभ देने के लिए सरकार ने नाइट शिफ्ट में सस्ती बिलली का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार इस वक्त उद्योगों को मजबूत करने और पंजाब में औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर खूब फोकस कर रही है। यह फैसला भी सरकार के इस मिशन को मजबूती देगा।