{"_id":"68f46b9042211947e8019eb8","slug":"punjab-doctors-salaries-will-increase-every-five-years-receive-promotions-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली का तोहफा: पंजाब में डॉक्टरों का हर पांच साल बाद बढ़ेगा वेतन, मिलेगी पदोन्नति; बड़ी मांग पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली का तोहफा: पंजाब में डॉक्टरों का हर पांच साल बाद बढ़ेगा वेतन, मिलेगी पदोन्नति; बड़ी मांग पूरी
Sun, 19 Oct 2025 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Oct 2025 10:19 AM IST
सार
कोविड में डॉक्टरों के वेतन बढ़ोतरी पर रोक लग गई थी जिसके बाद ही अब दोबारा से संशोधित सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति योजना को लागू किया गया है। आदेशों के अनुसार नियुक्ति के समय डॉक्टरों का वेतन 56,100 रुपये होगा।
विज्ञापन
Medical, Doctor
- फोटो : istock
विस्तार
पंजाब सरकार ने प्रदेश के डॉक्टरों का वेतन बढ़ाने और पदोन्नति की मांग पूरी कर दी है जिसके तहत डॉक्टरों का हर पांच साल बाद वेतन बढ़ेगा। दिवाली से पहले डॉक्टरों की बड़ी मांग पूरी हुई है जिसके लिए पंजाब मेडिकल सिविल सर्विसेज एसोसिएशन ने संघर्ष भी किया था।
वेतन बढ़ोतरी तीन पड़ाव में होगी। नियुक्ति के समय 56,100 रुपये वेतन होगा और 15 साल की नौकरी पूरी करने के बाद वेतन 1.22 लाख रुपये हो जाएगा। वित्त विभाग ने पहले ही इसे मंजूरी दे दी थी और स्वास्थ्य विभाग ने इसे लागू करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश में तैनात 2500 डॉक्टरों को इस फैसले का लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा।
कोविड में डॉक्टरों के वेतन बढ़ोतरी पर रोक लग गई थी जिसके बाद ही अब दोबारा से संशोधित सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति योजना को लागू किया गया है। आदेशों के अनुसार नियुक्ति के समय डॉक्टरों का वेतन 56,100 रुपये होगा। पांच साल पूरे करने के बाद पहले पड़ाव में उनका वेतन बढ़कर 67,400 रुपये हो जाएगा। इसी तरह 10 वर्ष बाद वेतन बढ़कर 83,600 रुपये और 15 साल के उपरांत बढ़ोतरी के बाद वेतन 1,22,800 रुपये हो जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले काफी समय से वह इस मांग लेकर संघर्ष कर रहे थे। सरकार ने पहला केस मंजूर कर दिया है और आगे जल्द ही योग्य डॉक्टरों की पदोन्नति के आदेश जारी हो जाएंगे। इससे सरकार अस्पतालों में डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।