फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab: Congress wins Barnala assembly by-election after 12 years

Punjab: बरनाला विधानसभा उपचुनाव में 12 साल बाद कांग्रेस की जीत

Sat, 23 Nov 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह कपिल गर्ग, बरनाला (पंजाब)
कपिल गर्ग, बरनाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Nov 2024 09:58 PM IST
सार

भाजपा ने इस चुनाव के जरिये पंजाब के केंद्र मालवा में पैर जमा लिया है।

विज्ञापन
Punjab: Congress wins Barnala assembly by-election after 12 years
बरनाला विधानसभा उपचुनाव में 12 साल बाद कांग्रेस की जीत - फोटो : संवाद

विस्तार

बरनाला विधानसभा के उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करने में कामयाब रही है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह धालीवाल को 2157 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। 12 साल बाद आम आदमी पार्टी की राजधानी कहे जाने वाले बरनाला जिले में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया। आम आदमी पार्टी के बागी गुरदीप सिंह बाठ से सत्ताधारी पार्टी को नुकसान हुआ है। वहीं, भाजपा ने इस चुनाव के जरिये पंजाब के केंद्र मालवा में पैर जमा लिया है।

विज्ञापन


इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह काला ढिल्लों 28254 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे। जबकि आम आदमी पार्टी के हरिंदर सिंह धालीवाल को 26097 वोट मिले और वह 2157 वोटों से हार गए। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों 17958 वोटों के साथ तीसरे और आम आदमी पार्टी के बागी आजाद उम्मीदवार गुरदीप सिंह बाठ 16899 वोट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन


इस जीत के साथ कांग्रेस पार्टी 12 साल बाद बरनाला में वापसी करने में कामयाब रही है। बरनाला से कांग्रेस ने आखिरी बार 2012 का विधानसभा चुनाव जीता था। इसके बाद आम आदमी पार्टी लगातार इस सीट से जीतती आ रही है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर फिर से अपना दबदबा कायम कर 2027 के चुनाव के लिए टर्निंग पॉइंट स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद आप हार गई
आप लगातार तीन चुनाव जीतने के बाद यह चुनाव हार गई है। 2024 संगरूर लोकसभा चुनाव बरनाला के पूर्व विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भारी बढ़त के साथ जीता था। बरनाला विधानसभा सीट से उन्हें 37000 वोट मिले और कांग्रेस से 22000 वोटों से आगे रही थी। जबकि सात महीने बाद आप कांग्रेस से 2157 वोटों से हार गई। इसके अलावा 2017 और 2022 का चुनाव भी आप के मीत हेयर ने बड़ी बढ़त के साथ जीता था।

बाठ की बगावत का नुकसान
गुरदीप सिंह बाठ की बगावत से आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। निर्दलीय चुनाव लड़कर गुरदीप सिंह बाठ 16899 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। जबकि आप की हार का अंतर सिर्फ 2157 वोटों का रहा। इसके चलते आम आदमी पार्टी की हार का मुख्य कारण गुरदीप बाठ की अनदेखी को माना जा रहा है। गुरदीप बाठ को टिकट देने के बजाय आप ने हरिंदर सिंह धालीवाल को मैदान में उतारा। बाठ को टिकट न मिलने पर बड़े पैमाने पर नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरदीप बाठ के साथ चले गए, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।


मालवा में भाजपा ने अपने पैर जमाए
बरनाला के उपचुनाव के जरिये भाजपा पंजाब के किसान यूनियन के गढ़ माने जाने वाले मालवा क्षेत्र के केंद्र बिंदु बरनाला में पैर जमाती नजर आ रही है। बीजेपी प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों 17 फीसदी से ज्यादा 17958 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस बार गांवों में भी भाजपा को अच्छे वोट मिले हैं। इससे भाजपा के आगामी विधानसभा चुनाव में और जोश के साथ मैदान में उतरने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed