फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant Mann taken jibe on social media at rebellion by seven AAP Rajya Sabha MP

आप में टूट: सात सांसदों पर सीएम भगवंत मान ने कसा तंज, सात मसालों का नाम लेकर कहा-ये सब्जी नहीं बन सकते

Sat, 25 Apr 2026 01:18 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 25 Apr 2026 01:18 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में जाने से राज्यसभा और पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। पार्टी के 10 में से 7 सांसदों के पाला बदलने से सदन में आप की स्थिति कमजोर हो गई है और नंबर गेम पूरी तरह बदल गया है। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann taken jibe on social media at rebellion by seven AAP Rajya Sabha MP
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों की बगावत पर ख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है। एक्स पर उन्होंने पंजाबी में लिखा-अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया - ये 7 चीजें मिलकर सब्जी का स्वाद बेहतरीन बनाते हैं, लेकिन अपने आप में ये "सब्जी" नहीं बन सकते। 

विज्ञापन

भाजपा का पलटवार

पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल बलियावाल ने सीएम मान के तंज पर पलटवार करते हुए कहा-मान साब, बिल्कुल सही! अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये चीजें सब्जियों को स्वादिष्ट बनाती हैं लेकिन अब ये सारे मसाले आपकी रसोई से गायब हो गए हैं, जिसका मतलब है कि अब आपकी 27वीं सब्जी बेस्वाद हो गई है और पंजाबियों के खाने लायक नहीं रही! आने वाले दिनों में आटा और नमक भी गायब हो जाएगा।

विज्ञापन

जो गद्दार थे, वे खुद ही चले गए

मान ने कहा कि सत्ता साजिशों से नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर राज करके मिलती है और जो गद्दार थे वे खुद ही चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी विरोधी कानून लागू होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार उन्हें और उनकी सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

मान ने कहा कि धोखा देने वाले सांसदों को पंजाब के लोग जवाब देंगे और भाजपा का राज्य में कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है और डराने धमकाने लालच देने और दल-बदल के जरिए आप सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भाजपा को बार-बार नकारा है और अब भी जनता सब देख रही है।

सियासी चालें चल रही भाजपा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का पंजाब में जनाधार नाममात्र का है इसलिए वह ऐसी सियासी चालें चल रही है। आप की ताकत आम लोग हैं और पार्टी अपने सिद्धांतों व क्रांतिकारी सोच के आधार पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग विश्वासघात करने वालों को कभी माफ नहीं करते और इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी जनता को धोखा दिया वे राजनीति से खत्म हो गए।

मान ने कई पुराने उदाहरण देते हुए कहा कि कमालू मानशाहिया जैसे नेताओं को भी जनता ने समय पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पार्टी सर्वोपरि होती है न कि वे व्यक्ति जो अपने स्वार्थ के लिए दल बदलते हैं।

भाजपा का असली नाम कड्डे-छड्डे पार्टी होना चाहिए

सीएम ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसका असली नाम कड्डे छड्डे पार्टी होना चाहिए क्योंकि वह अपनी वॉशिंग मशीन से दूसरी पार्टियों के नेताओं को साफ करने का दावा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ना जानती है क्योंकि उसके पास भरोसेमंद नेतृत्व की कमी है।

मान ने कहा कि भाजपा ने देशभर में कई दलों को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने ममता बनर्जी उद्धव ठाकरे और शरद पवार के उदाहरण देते हुए कहा कि इसी तरह नवीन पटनायक दुष्यंत चौटाला और नीतीश कुमार जैसे नेताओं को भी निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐसी सियासी चालों से पंजाब जैसे लोकतांत्रिक राज्य में सफलता हासिल नहीं की जा सकती और जनता ही अंतिम फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed