फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab CM Bhagwant Mann in Tamil Nadu chief guest in Chief Minister Breakfast Scheme program

Punjab: सीएम भगवंत मान पहुंचे तमिलनाडु, मुख्यमंत्री नाश्ता योजना कार्यक्रम में बने मुख्य अतिथि

Tue, 26 Aug 2025 09:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 09:12 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की नींव है, जहां सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी मेल-जोल की भावनाएं गहराई से समाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता सुंदर दिखाई देता है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann in Tamil Nadu chief guest in Chief Minister Breakfast Scheme program
सीएम मान पहुंचे तमिलनाडु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य और इसके लोगों की भलाई के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, बिजली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में ऐतिहासिक पहल की हैं।
विज्ञापन


चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोक-हित से जुड़े इन क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिक क्षेत्रों को भारत की राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय आम आदमी पार्टी को जाता है, जिन्हें पहले नजरअंदाज किया जाता था। भगवंत सिंह मान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों की सराहना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए बहुत सम्मान और संतोष की बात है कि उन्हें तमिलनाडु सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ के विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार देशभर में लागू की जा रही महत्वपूर्ण लोक-कल्याणकारी पहलों से सीखने और उन्हें अपनाने के लिए हमेशा तैयार रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु और पंजाब के बीच एक मजबूत रिश्ता है और दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता ही भारत की नींव है, जहां सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी मेल-जोल की भावनाएं गहराई से समाई हुई हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों का गुलदस्ता सुंदर दिखाई देता है और सबका ध्यान आकर्षित करता है, उसी प्रकार विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और एकता से भरा देश, एकता और ताकत का प्रतीक होता है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक दौरा तमिलनाडु और पंजाब के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा और दोनों राज्यों के लिए प्रगति व समृद्धि के नए रास्ते खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed