{"_id":"677d4146a1d74bd91c0de2c3","slug":"punjab-civic-department-issued-notification-for-mayor-seat-in-five-corporations-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना में महिला बनेगी मेयर, निकाय विभाग ने जारी की अधिसूचना, बाकी चार निगमों में मेयर सीट जनरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना में महिला बनेगी मेयर, निकाय विभाग ने जारी की अधिसूचना, बाकी चार निगमों में मेयर सीट जनरल
Tue, 07 Jan 2025 08:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:29 PM IST
सार
21 दिसंबर को पांच नगर निगमों और 44 निगम परिषदों का चुनाव हुआ था। एक दो दिन में ही पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और मेयर चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
समारोह को संबोधित करते सीएम भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब में नगर निकाय चुनाव के बाद अब मेयर चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से मंगलवार को पांच नगर निगमों के मेयर सीटों के लिए आरक्षण तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई।
इसके अनुसार लुधियाना मेयर सीट को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा व पटियाला में मेयर सीट को जनरल रखा गया है। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अनुसार लुधियाना मेयर सीट को महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है। अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा व पटियाला में मेयर सीट को जनरल रखा गया है। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पांच साल से खाली है फगवाड़ा के मेयर का पद
पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आम आदमी पार्टी की लोकल लीडरशिप फगवाड़ा में मेयर पद एससी रिजर्व करवाना चाहती है, लेकिन अधिसूचना जारी होने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है।गौरतलब है कि फगवाड़ा का मेयर पद पिछले लगभग पांच साल से खाली पड़ा है। फगवाड़ा नगर निगम बनने के बाद फगवाड़ा को अपना पहला मेयर 2015 में भाजपा के अरुण खोसला के रूप में मिला था। उस समय भाजपा का शिरोमणि अकाली दल (बादल) से गठबंधन था, जिसके चलते सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद शिअद (ब) के हिस्से में आया था और शिअद (ब) के सुरिंदर सिंह वालिया सीनियर डिप्टी मेयर और रंजीत सिंह खुराना डिप्टी मेयर बने थे।
उसके बाद 2020 में होने वाले चुनाव रद्द होने के कारण अभी तक फगवाड़ा में मेयर पद की कुर्सी भी खाली पड़ी थी। पार्षदों का चुनाव भी नहीं होने के चलते फगवाड़ा में विकास कार्य भी पिछले लगभग पांच साल से ठप पड़े थे। अब अब जब मेयर पद आरक्षित करने को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है तो संभावना है कि एक दो दिन में ही पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और मेयर चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मौजूदा समीकरणों की समीक्षा की जाए तो कांग्रेस के ही मेयर पद हासिल करने की अधिक संभावना दिखाई दे रही है। हालाकि आप भी जोड़ तोड़ से मेयर पद पर काबिज होने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।