{"_id":"6929372be498ad9a29070c7e","slug":"punjab-cabinet-meeting-today-govt-will-give-relief-to-industrialists-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कैबिनेट मीटिंग: 300 प्राइवेट डॉक्टरों को अपने पैनल में रखेगी सरकार, बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कैबिनेट मीटिंग: 300 प्राइवेट डॉक्टरों को अपने पैनल में रखेगी सरकार, बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर
Fri, 28 Nov 2025 01:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:58 PM IST
सार
पंजाब मंत्रीमंडल की आज बैठक हो रही है। सुबह 11 बजे सीएम आवास चंडीगढ़ में बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की बैठक।
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है । यह बैठक सुबह 11.30 बजे सीएम आवास पर हुई। सीएम मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनमें 300 प्राइवेट डॉक्टरों को सरकार अपने पैनल पर रखेगी, प्रति मरीज इन डॉक्टरों को इंसेंटिव दिया जाएगा। सरकारी डॉक्टर भी ड्यूटी खत्म करने के बाद सेवाएं देंगे तो उन्हें भी अतिरिक्त मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा खनन माफिया पर सरकार लगाम कसेगी। सभी वाहनों में अब जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा, कौन सा वहां कहां से चला और कहां तक पहुंचा खनन विभाग इन पर पैनी नजर रखेगा। सोसाइटियों की मनमानियां पर भी लगाम लगाई जाएगी। नियमित ऑडिट और उनकी कार्यप्रणाली की जांच होगी। अब विभागों में पांच लाख रुपये तक की खरीदारी बिना टेंडर के हो सकेगी, अभी तक यह सीमा ढाई लाख रुपये थी, जरूरी चीजों की खरीदारी में काफी समय लगता था। बॉर्डर पर सेवाएं देने वाले डॉक्टरों और टीचरों को मिलेगा अलग से विशेष लाभ, इस पर सरकार विचार कर रही। इस संबंध में अगली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से नई उद्योग नीति तैयार की जा रही है। नीति को लेकर गठित कमेटियों की रिपोर्ट को भी हरी झंडी दी जा सकती है। जनवरी में इस नीति को जारी किया जाना है। इसी तरह पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्री बिल 2025 को भी बैठक में लाया जा सकता है। वन विभाग ने मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव को भेज दिया था और अब इसे कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जाना है।
विज्ञापन