फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab cabinet meeting on 24 September CM Bhagwant Mann

Punjab Cabinet Meeting: सीएम मान ने बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, बाढ़ प्रभावितों के राहत नियमों में होगा संसोधन

Mon, 22 Sep 2025 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Sep 2025 06:02 PM IST
सार

दो दिन बाद बुधवार को पंजाब मंत्रीमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत ने 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Punjab cabinet meeting on 24 September CM Bhagwant Mann
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : X @AAPPunjab

विस्तार

दो दिन बाद बुधवार को पंजाब मंत्रीमंडल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री भगवंत ने 24 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। साथ ही विधानसभा सत्र को भी मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, पंजाब में बाढ़ की तबाही के बाद विधानसभा का विशेष सत्र 26 से 29 सितंबर को बुलाया गया है, जिसमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएम मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए नए कानूनों को मंजूरी देने और तबाही से जुड़े कुछ नियमों में संशोधन करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया गया है, ताकि लोगों के पक्ष में अहम फैसले लिए जा सके। विधानसभा सचिव ने सत्र बुलाने को लेकर नोटिस भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार 15 जुलाई को स्थगित होने वाले विधानसभा को सत्र को ही आगे बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधानसभा में भी बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों को राहत देने के लिए सरकार ने कुछ फैसले लिए थे, जिन्हें भी इस सत्र के दौरान मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। इसमें किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा देने का फैसला लिया था। साथ ही मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मंजूरी दी गई थी। बाढ़ से किसानों की फसल खासकर धान का काफी नुकसान हुआ है, जिन्हें मुआवजा दिया जाना है। क्षतिग्रस्त मकानों और बाढ़ में बह गए पशुओं का सर्वे के बाद मुआवजा दिया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed