फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab bandh on 30 December transport effected highway closed

Punjab Bandh:बसों के थम जाएंगे पहिए, हाईवे पर धरना लगाएंगे किसान, पंजाब बंद के समर्थन निकाले गए ट्रैक्टर मार्च

Sun, 29 Dec 2024 06:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

सोमवार को पंजाब बंद का एलान किया गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभावित यातायात सेवाएं रहेंगी। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब बंद को समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
Punjab bandh on 30 December transport effected highway closed
पंजाब बंद के समर्थन में लुधियाना में निकाला ट्रैक्टर मार्च। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने सोमवार (30 दिसंबर) को पंजाब बंद का एलान किया है। किसानों के इस फैसले को समर्थन मिल रहा है। किसानों के प्रदर्शन में पनबस पीआरटीसी वर्कर यूनियन के कर्मचारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य किसान यूनियनों ने भी पंजाब बंद को समर्थन देने की बात कही है। 

विज्ञापन


पंजाब बंद के चलते केवल आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। किसानों के पंजाब बंद के एलान के बाद पूरे पंजाब में लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है। इसके बाद चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर विशाल किसान महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन




लुधियाना में किसानों ने पंजाब बंद के समर्थन में एक दिन पहले रविवार को ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर जहां लोगों से बंद का समर्थन मांगा। किसानों का कहना है कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 34 दिन से आमरण अनशन पर हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। ऐसे में किसानों ने पंजाब बंद का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पंजाब बंद के संबंध में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से फगवाड़ा हाईवे पर शुगर मिल चौक पर मोर्चा लगा कर सड़क यातायात बंद किया जाएगा। सुबह सात बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पंजाब बंद रहेगा। इस दौरान समूह गैर सरकारी संगठनों से बंद को सफल बनाने और बंद में शामिल होने की अपील की गई है। 

11 महीने से चल रहा किसान आंदोलन
एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी समेत कईं मांगों को लेकर किसानों ने पटियाला के शंभू बार्डर पर 13 फरवरी को आंदोलन 2.0 शुरू किया। इसे शुरू हुए आज करीब 11 महीने हो चुके हैं। इस दौरान दिल्ली कूच की कोशिश कर रहे किसानों व हरियाणा पुलिस प्रशासन के बीच कईं बार टकराव भी हो चुका है। इसमें एक नौजवान की मौत भी हुई है। 

तीन बार दिल्ली कूच की कोशिश कर चुके किसान
सुप्रीम कोर्ट भी लगातार इस मामले पर अपनी टिप्पणी देने के अलावा पंजाब व केंद्र सरकारों को आदेश जारी कर रही है। इसी महीने दिसंबर में किसानों ने तीन बार शंभू बॉर्डर के जरिये दिल्ली कूच के लिए रवानगी की। 101 किसानों का मरजीवड़ा जत्था पहले छह तारीख को, फिर आठ को और इसके बाद 14 दिसंबर को दिल्ली कूच के लिए रवाना हुआ। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोलों, वाटर कैनन बगैरा का इस्तेमाल भी किया गया। कईं किसान इस टकराव में घायल भी हुए। लेकिन अभी भी किसानों के हौंसले बुलंद हैं और हाड कंपा देने वाली इस ठंड में भी किसान शंभू व खन्नौरी बार्डरों पर डटे हैं। किसानों का रूख साफ है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, बार्डरों से हटेंगे नहीं। फिर चाहे इसमें कितना ही समय और कितनी ही कुर्बानियां क्यों न देनी पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed