फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab bandh effect NH railway track jam more then 150 trains canceled

पंजाब बंद का व्यापाक असर: हाईवे व रेलवे ट्रैक जाम, दिनभर यात्री रहे परेशान, 150 ट्रेनें रद्द

Mon, 30 Dec 2024 05:58 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Dec 2024 05:58 PM IST
सार

किसानों के समर्थन में पंजाब बंद का व्यापाक असर दिखा। किसानों ने हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम कर दिए। इससे सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को हुई। पंजाब में 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द रहीं। 

विज्ञापन
Punjab bandh effect NH railway track jam more then 150 trains canceled
पंजाब बंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को किसानों ने अपने पंजाब बंद के आह्वान के तहत जगह-जगह प्रदर्शन किया, जिसका प्रदेश में व्यापाक असर देखने को मिला। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान ने 140 जगहों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक को जाम किया। 

विज्ञापन


इस दौरान अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा व मोहाली में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को भी धरने लगाकर किसानों ने जाम कर दिया। पठानकोट और जम्मू कश्मीर को जाने वाले रास्ते में पड़ते बॉर्डर क्षेत्र में कथलोर पुल को भी किसानों ने बंद कर दिया, जिस कारण पंजाब का जम्मू-कश्मीर से संपर्क कट गया।
विज्ञापन


किसानों व व्यापारियों में बाजार बंद करने को लेकर लुधियाना में बहस भी हुई। यहां चौड़ा बुजार खुला रहा। इसी तरह परेशानी झेल रहे यात्रियों ने भी किसानों का विरोध किया और आरोप लगाया कि इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी लोगों को भी जाने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि किसी की जबरदस्ती दुकानें नहीं बंद करवानी पड़ी। व्यापार मंडल, आढ़ती एसोसिएशन, जत्थेबंदियों और यूनियनों का समर्थन मिला। 140 जगहों रेलवे व हाईवे को जाम किया गया और 270 जगहों पर प्रदर्शन भी हुआ। किसानों के बंद की वजह से रेलवे ने वंदे भारत समेत 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और दर्जनों को री-शेड्यूल भी किया गया। देर शाम टिकट का रिफंड भी जारी कर दिया गया। 

Punjab bandh effect NH railway track jam more then 150 trains canceled
पंजाब बंद - फोटो : संवाद
फगवाड़ा, जालंधर और लुधियाना में रेलवे यात्री भी परेशान हो रहे। पंजाब बंद की वजह से गरीब तबके के लोग जो दिहाड़ी लगाकर दो वक्त की रोटी खाते हैं उनके लिए परेशानी हुई है। फगवाड़ा में एक मजदूर का दर्द छलका और उसने कहा कि पंजाब बंद होने की वजह से उनकी दिहाड़ी नहीं लगी। सरकार को उनका भी सोचना चाहिए। 

576 रूट पर चलने वाली बसें बंद
पंजाब से 8 राज्यों के लिए 576 रूट पर चलने वाली बसें भी बंद रहीं। हरियाणा और हिमाचल समेत दूसरे राज्यों की बसें भी पंजाब में नहीं आईं। गैस और पेट्रोल पंप के साथ बाजार भी बंद किए गए।

Punjab bandh effect NH railway track jam more then 150 trains canceled
पंजाब बंद के कारण यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट में रोकी बरात, दूल्हा धरने पर पहुंचा
पंजाब बंद के दौरान पठानकोट में बरात को भी किसानों ने रोक दिया। इस दौरान दूल्हा भी किसानों के हक में धरने में कुछ देर के लिए शामिल हुआ। जालंधर में भी दूल्हा जाम में फंस गया और किसान यूनियन का झंडा लेकर धरने में शामिल हुआ।

धरने पर बैठे विधायक
फगवाड़ा के हाईवे पर स्थित शुगर मिल चौक पर किसानों के धरने में जिला कपूरथला कांग्रेस प्रधान व स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल शामिल हुए और धरने पर बैठे बैठ गए।

Punjab bandh effect NH railway track jam more then 150 trains canceled
पंजाब बंद का असर - फोटो : संवाद

खन्ना में ठेके खुले
पंजाब खन्ना में किसानों ने बाजार बंद करवाए। किसानों ने जबरदस्ती खुली हुई दुकानों को भी बंद करवा दिया, लेकिन शराब के ठेके खुले रहे।

किसानों के लिए लगाया लंगर
फगवाड़ा में किसानों के धरने में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान पहुंचे। फगवाड़ा में शुगर मिल चौक पर धरने पर बैठे किसानों के लिए दोपहर में चाय लंगर भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed