फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   punjab APP president Aman Arora met MLA Anmol Gagan Mann on issue of her resignation

Anmol Gagan Mann: इस्तीफा वापस लेंगी अनमोल; विधायक से मिले पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा, क्या हुई बात?

Sun, 20 Jul 2025 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 20 Jul 2025 03:30 PM IST
सार

आप की विधायक अनमोल गगन मान ने पहले ही सियासत से अलविदा कहने का संकेत दिया था। अनमोल गगन मान ने केजरीवाल से मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
punjab APP president Aman Arora met MLA Anmol Gagan Mann on issue of her resignation
विधायक अनमोल गगन मान से मिले अमन अरोड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की खरड़ हल्के से विधायक अनमोल गगन मान ने एक दिन पहले अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के इस फैसले से पार्टी को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे थे। अनमोल गगन मान ने विधायक पद के साथ राजनीति छोड़ने की भी बात कही है। 

विज्ञापन


वहीं अब अनमोल गगन मान को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अमन अरोड़ा ने शनिवार को ही कहा था कि अनमोल से इस बारे में बात की जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने विधायक अनमोल गगन मान से उनके निवास स्थान जीरकपुर में मुलाकात की है। इस संबंध में अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मैं अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मिला। पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंज़ूर करने का फैसला किया है। अनमोल गगन मान ने भी इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। मैंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनमोल आम आदमी पार्टी के परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।

सोशल मीडिया पर लिखा
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को जोरदार झटका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- ‘दिल भारी है, पर मैं सियासत छड्डन दा फैसला लेया है। मेरा एमएलए दे ओहदे तों स्पीकर साहब नूं दित्ता होया इस्तीफा स्वीकार कीता जावे। मेरी शुभकामनावां पार्टी नाल हण। मैनूं उम्मीद है, पंजाब सरकार लोकां दीयां उम्मीदां ते खरी उतरेगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed