फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab AAP Rift Raghav Chadha Sandeep Pathak Arvind Kejriwal Punjab Election

आप में टूट: राघव चड्ढा तो नाराज थे... केजरीवाल से उनके चाणक्य संदीप पाठक क्यों रूठे? जानें बड़ा कारण

Sat, 25 Apr 2026 12:23 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 25 Apr 2026 12:23 PM IST
सार

संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) होने के साथ साथ छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी थे।  

विज्ञापन
Punjab AAP Rift Raghav Chadha Sandeep Pathak Arvind Kejriwal Punjab Election
संदीप पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी को लगे सियासी झटके के बीच पंजाब में सियासी हड़कंप मचा हुआ है। पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें पंजाब के सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की सांसद स्वाति मालीवाल शामिल हैं। 
विज्ञापन


इतने सांसदों को एक साथ आप से इस्तीफा देने के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई। खुद सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले में पार्टी का पक्ष रखा।

राघव और स्वाति थे केजरीवाल से नाराज

पार्टी में बड़ी टूट के बाद इन सांसदों के भाजपा में जाने के कारणों पर सवाल उठने लगे। राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल तो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से नाराज थे। वहीं अशोक मित्तल पर दस दिन पहले ईडी की रेड पड़ी थी। आप ने दावा किया कि भाजपा ने ईडी का प्रयोग कर मित्तल को डराया। समर्थकों को सबसे बड़ा सरप्राइज संदीप पाठक के नाम पर मिला। 
विज्ञापन

जीत दिलाने के बाद भी पंजाब से किया दूर

सियासी जानकारों और राजनीतिक विश्लेषकों को भी सबसे ज्यादा हैरानी संदीप पाठक के नाम पर हुई। संदीप पाठक केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते थे। जब केजरीवाल जेल में थे तो उनसे मिलने की अनुमति तीन लोगों को थी, जिनमें एक संदीप पाठक थे। उन्होंने पंजाब चुनाव में अपनी रणनीति से ही पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। पंजाब चुनाव के बाद वे एक तरह से पार्टी के चाणक्य बनकर उभरे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की सीट दी।

हालांकि इसके बाद उन्हें पंजाब के पार्टी प्रभारी पद से हटाकर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया गया। उनके स्थान पर मनीष सिसोदिया को पंजाब का चुनाव प्रभारी लगाया गया। सूत्रों के अनुसार, इस बात से पाठक काफी नाराज थे। इसके अलावा 2025 में दिल्ली चुनाव में हार के बाद भी पाठक पर पार्टी के अंदर सवाल उठने लगे थे। 

आप नेता भी हैरान

आप नेता भी पाठक के इस फैसले से हैरान दिखे। आप नेता सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया-संदीप पाठक भाई, आप क्यों?? पूरे पार्टी में किसी के भी गले से नहीं उतर रहा है कि आप उस भाजपा में जाओगे जिसे आप देश के लिए खतरनाक मानते थे! राघव के पीछे पीछे आप?? आपकी क्या मजबूरी रही?? मूल्यों का क्या हुआ?? अरविंद केतरीवाल के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रो संदीप पाठक का क्या हुआ?

पीएचडी हैं पाठक

छत्तीसगढ़ के रहने वाले संदीप पाठक ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की हुई है। संदीप पाठक ने आईआईटी दिल्ली की नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed