फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Protest in Punjab over the Jhota murder case

झोटा हत्याकांड: इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग

Sun, 25 Oct 2026 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 04:42 PM IST
सार

झोटा हत्याकांड में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किए गए। 

विज्ञापन
Protest in Punjab over the Jhota murder case
झोटा हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मानसा के परविंदर सिंह उर्फ झोटा हत्याकांड में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर रविवार को पूरे पंजाब में झाड़ू फूंक प्रदर्शन किए गए। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां, किसान यूनियन सिद्धूपुर समेत अन्य संगठनों ने झाड़ू जलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगें उठाईं।प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

विज्ञापन




किसान नेता शिंगारा सिंह ने कहा कि झोटा के परिवार के साथ केवल किसान ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इंसाफ मिलने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जगदीश सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का इस्तीफा शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य मांगों को पूरा करने के लिए तैयार हो सकती है, लेकिन जब तक मुख्यमंत्री और डीजीपी के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन का समाधान संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश सिंह ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नशे की समस्या पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि झोटा के परिवार को इंसाफ दिलाने और अपनी मांगों को मनवाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed