फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Political Rift in Punjab BJP Sends Defamation Notice to CM Bhagwant Mann

पंजाब में नई सियासी रार: 'धमाकों के लिए भाजपा जिम्मेदार' के बयान पर भड़की BJP, सीएम मान को भेजा मानहानि नोटिस

Thu, 07 May 2026 12:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 07 May 2026 12:43 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में मंगलवार रात को कुछ ही घंटों के दाैरान दो धमाके हुए थे। सीएम मान ने इन धमाकों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद अब भाजपा ने उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है। 

विज्ञापन
Political Rift in Punjab BJP Sends Defamation Notice to CM Bhagwant Mann
सुनील जाखड़ और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों पर सियासत भी गरमा गई है। सीएम भगवंत मान ने धमाकों के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें अपने आरोपों को साबित करने या फिर इस्तीफा देने की मांग की थी। 

विज्ञापन


शुकराना यात्रा के दाैरान दिए गए सीएम मान के बयान पर अब नया विवाद उठ गया है। भाजपा ने भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा है। भाजपा का कहना है कि मान ने सीएम पद की गरिमा धूमिल की है। उनके बयान से पाक में बैठे सरगना खुश हैं। सीएम ने आतंकियों को राजनीतिक संरक्षण दिया। भाजपा ने सीएम से सात दिनों में सार्वजनिक ताैर पर माफी मांगने को कहा है। 

विज्ञापन

आरोपों का सबूत दें मान

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भाजपा की ओर से भेजा गया है।

पंजाब धमाकों में भाजपा पर लगाए गए विवादित बयानों का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को तार-तार करते हुए, बिना किसी सबूत के भाजपा पर बम धमाकों का आरोप लगाया है। यही कारण है कि अब उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि, झूठी जानकारी फैलाने और सार्वजनिक अशांति भड़काने के प्रयास को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

मान का बयान उनके अपने डीजीपी के बयान के विपरीत है। जहां पंजाब पुलिस आईएसआई और विदेशी नेटवर्क की संलिप्तता की बात कर रही है, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक एजेंडा चलाने में व्यस्त हैं। सवाल साफ है-मुख्यमंत्री पंजाब की सुरक्षा कर रहे हैं या राष्ट्रविरोधी ताकतों को राजनीतिक कवर दे रहे हैं?

एक ऐसे दिन, जब पूरा देश 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर अपनी वीर सेना के साहस और शौर्य का जश्न मना रहा है, मुख्यमंत्री मान द्वारा भाजपा जैसे एक लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी दल को आतंकवादी घटनाओं से जोड़ना सिर्फ एक राजनीतिक झूठ नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों के जनादेश और विश्वास का अपमान है। भगवंत मान का यह बयान न केवल मानहानिकारक है बल्कि बेहद खतरनाक भी है। ऐसे गैर-जिम्मेदार आरोप पंजाब में भ्रम, अविश्वास और सामाजिक अशांति पैदा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री को राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। भगवंत मान अपना बयान वापस लेकर सार्वजनिक माफी नहीं मांगते, तो उनके खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अब पंजाब की जनता भी जानना चाहती है- सबूत कहां हैं? पंजाब आज नशे, बम धमाकों, गैंगस्टर नेटवर्क और आर्थिक संकट से जूझ रहा है लेकिन  सरकार अपनी हर विफलता को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगा रही है।

डीजीपी से मिलेगा भाजपा प्रतिनिधिमंडल

वहीं इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात करेगा। यह मुलाकात मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हाल ही में हुए दो बम धमाकों को लेकर भाजपा पर लगाए गए निराधार आरोपों के संबंध में की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ करेंगे। उनके साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed