{"_id":"67878c75c57059c0e7036ec0","slug":"policy-will-be-made-to-confirm-temporary-employees-of-punbus-prtc-and-punjab-roadways-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पनबस-PRTC कर्मियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने मानी मांगे, परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के साथ यूनियन की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनबस-PRTC कर्मियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने मानी मांगे, परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर के साथ यूनियन की बैठक
Wed, 15 Jan 2025 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 15 Jan 2025 03:52 PM IST
सार
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। क्योंकि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। ऐसे में कांट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी बनेगी।
विज्ञापन
पीआरटीसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने बुधवार को रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ उनकी मांगों को लेकर बैठक की। बैठक में यूनियन की अस्थायी कर्मचारियों की पक्का करने की मांग पर सहमति बन गई है, जिसके लिए सरकार की तरफ से एक पॉलिसी तैयार की जाएगी। कानूनी राय लेकर इस पॉलिसी को 3 फरवरी को बैठक करके यूनियन के साथ साझा किया जाएगा। ऐसे में अब यूनियन ने अपनी हड़ताल की कॉल को टाल दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पीआरटीसी, पनबस और रोडवेज में 1500 कर्मचारी कांट्रैक्ट और 5500 आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इन सभी के लिए सरकार की तरफ से पॉलिसी बनाई जाएगी। इससे पहले यूनियन ने दोबारा चक्का जाम करने के साथ ही सीएम ऑफिस के बाहर पक्का मोर्चा लगाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
यूनियन के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख मांगों पर बनी सहमति
इस संबंध में यूनियन के प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि बैठक में विभाग ने सकारात्मक रवैया दिखाया है, जिसके चलते उन्होंने आगे हड़ताल करने के फैसले को टाल दिया है। अस्थायी कर्मचारियों को पक्के करने की उनकी प्रमुख मांग पर सहमति बनी है कि सरकार की तरफ से एक पॉलिसी तैयार की जाएगी। इस पॉलिसी पर 25 जनवरी को एडवोकेट जनरल ऑफ पंजाब के साथ बैठक करके कानूनी राय ली जाएगी और फिर इसे कर्मचारियों के साथ साझा किया जाएगा।

किलोमीटर स्कीम पर बसें हायर करने के फैसले को लिया वापिस
यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने बताया कि इसी तरह किलोमीटर स्कीम पर बसें हायर करने के फैसले को भी विभाग ने वापिस ले लिया है। अब पनबस में विभाग खुद अपनी बसें खरीदेगा। साथ ही पहले से जो किलोमीटर स्कीम पर बसें चल रही हैं, उनको लेकर भी फैसला लिया जाएगा। मांगें पूरी न होने की सूरत में यूनियन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का विरोध करने की चेतावनी दी थी।