फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Players from Barnala created history won silver medal in National Table Tennis

Punjab: बरनाला के खिलाड़ियों ने किया कमाल, नेशनल टेबल टेनिस में जीता सिल्वर मेडल, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

Wed, 01 Oct 2025 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Oct 2025 06:18 PM IST
सार

प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि पंजाब की टीम में सभी खिलाड़ी बरनाला के हैं।

विज्ञापन
Players from Barnala created history won silver medal in National Table Tennis
खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की टेबल टेनिस टीम ने राष्ट्रीय खेलों रजत पदक जीता है। बिहार के भागलपुर में आयोजित 36वें अखिल भारतीय टेबल टेनिस अंडर-17 राष्ट्रीय खेलों में पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि टीम गोल्ड जीतने से चूक गई। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खास बात यह है कि पंजाब की टीम में सभी खिलाड़ी बरनाला के हैं। बरनाला के टेबल टेनिस राज्य स्तरीय खिलाड़ी पारस कुमार और उनके सहयोगी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चार दिन तक चले इस प्रतियोगिता में पंजाब की टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला राजस्थान से था। खिताबी मुकाबले में पंजाब की टीम हार गई और रजत पदक जीतकर पंजाब लौटी है। 
विज्ञापन


खिलाड़ी पारस कुमार, करण सिंह, निरंजन कुमार और जसमीत सिंह ने इन खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ी बरनाला के रहने वाले हैं। जिन्होंने राष्ट्रीय टेबल टेनिस खेलों में रजत पदक जीतकर पंजाब, स्कूल, माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें खिलाड़ी पारस कुमार इससे पहले भी पंजाब स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय खेलों से रजत पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का बरनाला रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed