फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Phagwara Farmer riding tractor dies after being hit by truck

Phagwara: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की मौत, चालक घायल; आलू लेकर जा रहा था

Thu, 20 Nov 2025 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 01:36 PM IST
सार

कंवरवीर सिंह निवासी गांव पंजोड़ा जिला होशियारपुर ट्रैक्टर ट्राली पर आलू लाद कर फगवाड़ा से लुधियाना की तरफ जा रहा था। फगवाड़ा में गोल चौक पुल के ऊपर उनकी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Phagwara Farmer riding tractor dies after being hit by truck
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा हाईवे पर गोल चौक फ्लाईओवर पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कंवरवीर सिंह निवासी गांव पंजोड़ा जिला होशियारपुर ट्रैक्टर ट्राली पर आलू लाद कर फगवाड़ा से लुधियाना की तरफ जा रहा था। फगवाड़ा में गोल चौक पुल के ऊपर उनकी ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर और ट्राली अलग हो गए तथा ट्रैक्टर से गिर कर चालक कंवरवीर सिंह घायल हो गया जबकि उनके साथ ट्रैक्टर पर सवार किसान गुरमेल सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी गांव पंजौड़ा जिला होशियारपुर की गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल कंवरवीर सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया और शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, हादसे के बाद मृतक का मोबाइल फोन भी कोई राहगीर उठाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed