{"_id":"6800cf1fbe39cad09f0e9023","slug":"patwari-and-field-kanungo-arrested-for-taking-bribe-of-rs-15000-in-barnala-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी और कानूनगो गिरफ्तार: बरनाला में 15 हजार की रिश्वत ली, विजिलेंस को उस महिला की तलाश जिसने रचा पूरा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी और कानूनगो गिरफ्तार: बरनाला में 15 हजार की रिश्वत ली, विजिलेंस को उस महिला की तलाश जिसने रचा पूरा खेल
Thu, 17 Apr 2025 03:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 03:22 PM IST
सार
पंजाब विजिलेंस ने बरनाला में घूसखोर पटवारी और कानूनगो को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने बरनाला में ही एक महिला से 15 हजार की रिश्वत ली थी। मामले में एक महिला भी शामिल है, जिसकी विजिलेंस को तलाश है।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी और फील्ड कानूनगो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला की टीम ने घूसखोर पटवारी और फील्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया है। दोनों को एक महिला से 15 हजार रुपये रिश्वत के आरोप में पकड़ा है। इस घूसखोरी के खेल में बरनाला जिले के पटवारी और फील्ड कानूनगो के अलावा एक महिला भी शामिल है। महिला फील्ड कानूनगो की बहन है और अभी फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए विजिलेंस विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पटवारी मंदर सिंह और संघेड़ा के फील्ड कानूनगो गुरचरण सिंह हैं।
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया विजिलेंस को किरणजीत कौर धालीवाल निवासी ठुल्लीवाल ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। महिला ने वजीदके कलां में तैनात पटवारी मंदर सिंह निवासी पट्टी औलख गांव ठीकरीवाल और फील्ड कानूनगो संघेड़ा गुरचरण सिंह निवासी गांव ठुल्लीवाल और महिंदर कौर निवासी गांव नंगल ने आपस में मिलीभगत कर शिकायतकर्ता महिला किरणजीत कौर धालीवाल से उसका काम करने के बदले पहले 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद आरोपियों ने 5 हजार रुपये मांगे। ऐसे में कुल 15000 रुपये बतौर रिश्वत ली थी।
शिकायत की जांच करने के बाद विजिलेंस टीम ने बुधवार को पटवारी मंदर सिंह और गुरचरण सिंह फील्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया है। वहीं महिला आरोपी महिंदर कौर की गिरफ्तारी अभी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि महिंदर कौर को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज पटियाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।