{"_id":"67348d613554ac1e3e0032fb","slug":"pak-leader-maryam-nawaz-write-a-letter-to-punjab-cm-bhagwant-mann-air-pollution-in-pakistan-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉग डिप्लोमेसी: पाक नेता मरियम नवाज लिखेगी चिट्ठी, सीएम मान ने दिया जवाब, बोले- हमारा स्मॉग गोल-गोल घूम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मॉग डिप्लोमेसी: पाक नेता मरियम नवाज लिखेगी चिट्ठी, सीएम मान ने दिया जवाब, बोले- हमारा स्मॉग गोल-गोल घूम रहा
Wed, 13 Nov 2024 06:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:35 PM IST
सार
पंजाब के स्मॉग को लेकर पाकिस्तान भी आवाज उठाने लगा है। पाकिस्तान का कहना है कि पंजाब में पराली जल रही है और धुआं लाहौर तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
इन दिनों वायु प्रदूषण एक चिंता का विषय बना हुआ है। भारत के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का भी यही हाल है। वहीं, अब पाकिस्तान ने अपने देश में बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन के लिए भारत को जिम्मेदार बता रहा है। पाकिस्तान की नेता मरियम नवाज ने सीधे-सीधे यह आरोप लगाए हैं कि पंजाब से पाकिस्तान में हवा के जरिये प्रदूषण बढ़ रहा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली से हो रहे प्रदूषण को लेकर पाकिस्तानी पंजाब की सीएम मरियम नवाज का मजाक उड़ाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे पंजाब विजन-2047 में पहुंचे मान ने कहा कि हर बात के लिए पंजाब को जिम्मेदार ठहराया जा रहा।
मान ने कहा कि पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज कह रही हैं कि प्रदूषण को लेकर वह हमें चिट्ठी लिखेंगी कि आपका धुआं पाकिस्तान आता है। इसपर मान ने कहा कि दिल्ली वाले पहले ही हमारे प्रदूषण से दुखी थे और अब यह पाकिस्तान में भी पहुंचना शुरू हो गया है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि हमारा स्मॉग गोल-गोल घूम रहा है। मान ने मरियम के इस बयान पर कहा कि पहले भी एक पाकिस्तान वाली से दुखी थे, अब तू भी चिट्ठी लिख ले।
विज्ञापन
बता दें कि भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में पहुंचा हुआ है। वहीं, अब पाकिस्तान ने अपने देश में बढ़ रहे एयर पॉल्यूशन के लिए भारत को जिम्मेदार बता रहा है। मरियम नवाज ने सीधे-सीधे यह आरोप लगाए हैं कि पंजाब से पाकिस्तान में हवा के जरिये प्रदूषण बढ़ रहा है।
मान ने कहा कि हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तर प्रदेश सभी जगहों पर ही पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसका समाधान ढ़ूढने की जरुरत है। वह पराली प्रबंधन के लिए केंद्र से 2 हजार रुपये प्रति एकड़ किसानों को देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र उनकी इस मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।