फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Opposition to land pooling Punjab Farmers took out motorcycle march in Sunam

लैंड पूलिंग का विरोध: किसानों ने निकाला मोटरसाइकिल मार्च, सुनाम में  आप प्रदेश अध्यक्ष के इलाके में नारेबाजी

Mon, 11 Aug 2025 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:02 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर मेदेवास, हैप्पी नमोल, संत राम छाजली, कुलविंदर सिंह सोनी आदि ने कहा कि लैंड पूलिंग को लागू नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब भर के किसान, मजदूर और अन्य वर्ग इस नीति के विरोध में हैं।

विज्ञापन
Opposition to land pooling Punjab Farmers took out motorcycle march in Sunam
किसानों ने निकाला मोटरसाइकिल मार्च - फोटो : संवाद

विस्तार

लैंड पूलिंग नीति के विरोध में सोमवार को किसानों ने मोटरसाइकिल मार्च निकाला। सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के इलाके से मोटरसाइकिल मार्च निकाला। यह मार्च सुनाम से शुरू होकर गांव सौहियां (इस गांव की जमीन लैंड पूलिंग के दायरे में है) में समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया गया। 
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर मेदेवास, हैप्पी नमोल, संत राम छाजली, कुलविंदर सिंह सोनी आदि ने कहा कि लैंड पूलिंग को लागू नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब भर के किसान, मजदूर और अन्य वर्ग इस नीति के विरोध में हैं। यह नीति केवल खेती को मारने वाली नहीं है बल्कि पंजाब के हरेक वर्ग की बर्बादी का कारण बनेगी। इस नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि आप पार्टी ने किसान मजदूर का भरोसा तोड़ा है। इसकी कीमत पार्टी को चुकानी पड़ेगी।  
विज्ञापन


फिरोजपुर में किसानों ने लैंड पूलिंग के विरोध में बाइक रैली निकाली 

फिरोजपुर, मक्खू व जीरा में किसान जत्थेबंदियों ने लैंड पूलिंग के विरोध में बाइक रैली निकाली। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार किसानों से लैंड पूलिंग के तहत जमीन लेकर  कारपोरेट घरानों को दे रही है। किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। वह किसी भी हालत में किसानों की जमीन कॉर्पोरेट घरानों को नहीं देने देंगे। इसी करके आज पूरे पंजाब भर में किसान बाइक रैली  निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed