{"_id":"683e677f5fd8cd1363087b82","slug":"nihangs-occupied-land-and-installed-nishan-sahib-in-firozpur-ran-tractor-over-crops-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: निहंगों ने जमीन पर कब्जा कर लगाया निशान साहिब, फसल पर चलाया ट्रैक्टर; महिलाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: निहंगों ने जमीन पर कब्जा कर लगाया निशान साहिब, फसल पर चलाया ट्रैक्टर; महिलाओं को पीटा
Tue, 03 Jun 2025 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:41 AM IST
सार
पीड़ित परिवार की महिला हाथ पर लगी चोट दिखाते हुए कहती है कि उक्त जमीन उनके नाम पर है और कब्जा भी। गांव का एक परिवार उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है, ये परिवार निहंगों की वेषभूषा वाले आरोपी लेकर आया और उनकी जमीन पर लगी सब्जी व अन्य फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी है।
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा करते निहंग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के गांव छांगा राय उताड़ में निहंगों की वेषभूषा पहने आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर से फसल जोत दी। पीड़ित परिवार की महिलाएं फसल बचाने को आगे आई तो आरोपियों ने उन्हें लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद जमीन पर पवित्र निशान साहिब लगा दिया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि ऐसा कर ये श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर रहे हैं, क्योंकि अमृत उन्होंने भी छका हुआ है।
पीड़ित परिवार की महिला हाथ पर लगी चोट दिखाते हुए कहती है कि उक्त जमीन उनके नाम पर है और कब्जा भी। गांव का एक परिवार उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है, ये परिवार निहंगों की वेषभूषा वाले आरोपी लेकर आया और उनकी जमीन पर लगी सब्जी व अन्य फसल ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दी है। जब वह फसल बचाने के लिए गई तो उक्त आरोपियों ने लाठियों से बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित परिवार की दूसरी महिला मकान की छत पर चढ़ कर आरोपियों के कारनामों की वीडियो बनाने के साथ-साथ कह रही है तुम किसी की जमीन पर कब्जा कर जबरदस्ती पवित्र निशान साहिब लगा कर सरेआम गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी कर रहे हो। मैंने भी अमृत छका हुआ है।
उधर, डीएसपी मंजीत सिंह का कहना है कि गांव छांगा राय उताड़ में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। जमीन का कब्जा गुरदयाल सिंह के पास है। पुलिस बनती कार्रवाई करेगी।