{"_id":"6714bb722375b0e3b705adde","slug":"ncb-will-send-three-drug-smugglers-from-bathinda-jail-to-assam-jail-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पहली बार: तीन नशा तस्करों को असम जेल भेजेगी एनसीबी, प्रीवेंटिव डिटेंशन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पहली बार: तीन नशा तस्करों को असम जेल भेजेगी एनसीबी, प्रीवेंटिव डिटेंशन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई
Sun, 20 Oct 2024 01:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:42 PM IST
सार
पंजाब में ऐसा पहली बार हुआ है कि जेल में बंद नशा तस्करों को दूसरे राज्य की जेल में भेजा गया है। एनसीबी बठिंडा जेल में बंद तीन नशा तस्करों को असम जेल भेजेगी। इनके खिलाफ प्रीवेंटिव डिटेंशन के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बठिंडा जेल में बंद नशा तस्कर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रदेश की जेलों से नशा तस्करी का रैकेट चला रहे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पंजाब से तीन नशा तस्करों की हिरासत एक साल के लिए बढ़ाने में मदद मिली है। यह पहला मामला है कि जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रीवेंटिव डिटेंशन के प्रावधानों का उपयोग करके दो खतरनाक ड्रग तस्करों को पंजाब की बठिंडा जेल से असम की जेल में स्थानांतरित कर दिया है। इससे पुलिस व तस्करों के बीच गठजोड़ को तोड़ने में मदद मिलेगी।
एनसीबी के अनुसार इन खतरनाक अपराधियों ने जेल के अंदर से भी अपना नेटवर्क चलाया और उनके असम स्थानांतरण से पंजाब में उनके ड्रग तस्करी नेटवर्क को कमजोर होने की उम्मीद है। तीसरा हिरासत में लिया गया आरोपी 1992 से पंजाब की भारत-पाकिस्तान सीमा पर सक्रिय एक खतरनाक तस्कर है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो राज्य पुलिस के सहयोग से जेलों में ऐसे और भी ड्रग तस्करों की पहचान करने की प्रक्रिया में है, जो जेल से ही अपना नेटवर्क चला रहे हैं। ऐसे तस्करों का पता लगाकर उन्हें प्रदेश से दूसरी जेलों में भेजा जाएगा, ताकि उनके तस्करी के रैकेट को तोड़ा जा सके।

Detention of three narcotics smugglers arrested from Punjab under the Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (PITNDPS Act) has been extended to one year. Narcotic Control Bureau transferred the three smugglers to an Assam jail from… pic.twitter.com/5BR1WInqPU
— ANI (@ANI) October 20, 2024