{"_id":"6827700e29bd05f5d00045e0","slug":"national-investigation-agency-conducted-searches-at-15-places-in-punjab-today-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 15 ठिकानों पर NIA की रेड, नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 15 ठिकानों पर NIA की रेड, नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ जारी
Fri, 16 May 2025 10:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 16 May 2025 10:34 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ग्रेनेड हमले के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी समूह की गतिविधियों पर और अधिक नकेल कसते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एनआईए (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में 15 ठिकानों पर रेड की। एनआईए की टीमों ने रेड कर आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल व डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने यह रेड दिसंबर 2024 में गुरदासपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में की। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि यह रेड बीकेआई चीफ हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, हैंडलर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां और उसके साथी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी के नेटवर्क से जुड़े गुर्गों की धरपकड़ के लिए की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एफबीआई ने सैक्रामेंटों में बीकेआई के मेन हैंडलर पासियां को गिरफ्तार किया था। एफबीआई के साथ भारतीय एजेंसियां व एनआईए लगातार संपर्क में हैं। एफबीआई की पूछताछ में पासियां ने जो इनपुट उगले हैं, अब उन पर एनआईए एक्शन ले रही है, ताकि बीकेआई के पंजाब में फैले नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
विज्ञापन