फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   MP Amritpal new party Name will be Shiromani Akali Dal Anandpur Sahib

सांसद अमृतपाल की नई पार्टी: शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा नाम, 14 को माघी मेले में होगी औपचारिक घोषणा

Sat, 04 Jan 2025 04:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

खडूर साहिब के निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह ने अपना नया दल बनाने का एलान किया है। 14 जनवरी को मुक्तसर साहिब में लगने वाले माघी मेला में नई पार्टी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
MP Amritpal new party Name will be Shiromani Akali Dal Anandpur Sahib
अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट व श्री खडूर साहिब के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा व अमृतपाल सिंह खालसा ने नई राजनीतिक पार्टी गठित करने की तैयारी कर ली है। इस पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा जिसकी औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को मुक्तसर के माघी मेले पर होने वाले पंथ बचाओ पंजाब बचाओ नामक कांफ्रेंस में की जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को कोटकपूरा के गुरुद्वारा पातशाही दसवीं में फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने 14 जनवरी को माघी मेले पर कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बैठक करके विचार विमर्श किया और सभी को नई पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन


सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि उनकी नई पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा, जिसमें राज्य भर से साफ छवि वाले ऐसे पंथक नेता शामिल होंगे जो पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी द्वारा राज्यों को अधिक अधिकार दिलाने की राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब को बचाने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन जरूरी हो चुका है और श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और उनके परिवार के सहयोग से इस नई राजनीतिक पार्टी के जरिए पंजाब को बचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने नई पार्टी का सांसद अमृतपाल सिंह के पिता को अध्यक्ष बनाने के भी संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed