फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   More than 2 lakh people in 12 districts affected due to floods and rains in Punjab

पंजाब में बाढ का कहर: 12 जिलों के 2.56 लाख लोग प्रभावित, आज बारिश का रेड और कल यलो अलर्ट

Tue, 02 Sep 2025 12:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:15 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में बारिश का रेड और बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि पहाड़ों पर भी यदि बारिश न थमी तो पंजाब में हालात और बिगड़ सकते हैं। सात सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
More than 2 lakh people in 12 districts affected due to floods and rains in Punjab
पंजाब में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बाढ़ और बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जिलों के 2 लाख 56 हजार लोग प्रभावित हैं। किसानों पर भी बाढ़ की बड़ी मार पड़ी है। सूबे में 94061 हेक्टेयर फसल बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा मानसा जिले में किसानों की फसल बर्बाद हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में बारिश का रेड और बुधवार को यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा कि पहाड़ों पर भी यदि बारिश न थमी तो पंजाब में हालात और बिगड़ सकते हैं। सात सितंबर तक बूंदाबांदी के आसार बताए जा रहे हैं। अभी तक पंजाब में 470 एमएम बारिश हो चुकी है जोकि मानसून सीजन में सामान्य से 30 फीसदी ज्यादा है। वहीं हिमाचल में भी अभी तक 834 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 36 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


मैदानों के साथ-साथ पहाड़ों पर हुई अत्यधिक बारिश की वजह से ही पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए एनडीआरएफ समेत आर्मी व एयरफोर्स की टीमें तैनात हैं। पंजाब सरकार के मंत्री व विधायक फील्ड में सक्रिय हैं और लोगों को हरसंभव मदद मुहैया करवा रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस व शिअद के कार्यकर्ता व नेता भी राहत कायों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1044 गांव डूबे, 15688 लोग निकाले
पंजाब सरकार के अनुसार सूबे के गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, मानसा, फाजिल्का, जालंधर, मोहाली व बरनाला जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। इन जिलों के 1044 गांव प्रभावित हैं। अभी तक 15688 लोगों को बचाया जा चुका है। सरकार ने इन जिलों में 129 राहत कैंप लगाए हैं, जिनमें 7144 लोगों को आश्रय दिया गया है। एनडीआरएफ की 20 टीमें व एयरफोर्स-आर्मी की 12 कॉलम व 30 से 35 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। बीएसएफ के जवान भी लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं।


सबसे ज्यादा फसल अमृतसर में बर्बाद
बाढ़ की वजह से अमृतसर में सबसे ज्यादा 23 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। इसके अलावा मानसा में 172205 हेक्टेयर, फिरोजपुर में 11232, कपूरथला में 14934, तरनतारन में 11,883, जालंधर में 2800, मोहाली में 2 हजार, पटियाला में 1450, होशियारपुर में 5971, पठानकोट में 2442, श्री मुक्तसर साहिब में 84, मोगा में 949, लुधियाना में 108, गुरदसपुर में 24, एसबीएस नगर में 7, मलेरकोटला में 5, बरनाला में 2, संगरूर में 3, फतेहगढ़ साहिब में 1 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed