फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Moga Firing two killed dgp gaurav yadav visits spot all update

मोगा फायरिंग केस: दोनों मृतकों के परिवार से मिले डीजीपी गौरव यादव, इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा

Mon, 26 Oct 2026 11:40 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: Nivedita Updated Mon, 26 Oct 2026 11:40 AM IST
सार

मोगा में दुकान के बाहर चार से पांच युवक बैठे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो में आए लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि एक युवक के सिर, दो के पेट और एक की बाजू में गोली लगी। एक अन्य युवक छर्रे लगने से घायल हुआ। मृतकों की पहचान 30 साल के गगन जिंदल और 40 साल के साहिल जिंदल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Moga Firing two killed dgp gaurav yadav visits spot all update
मौके पर पहुंची डीजीपी गौरव यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना के बाद सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदाले विजय घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने क्राइम सीन का निरीक्षण किया और मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि रविवार देर शाम अंगदपुरा मोहल्ले में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने 4 से 5 युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हुए थे। घायलों में गगन जिंदल और साहिल जिंदल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि राघव और सोमनाथ जिंदल घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन






डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने घायल सोमनाथ जिंदल के बयान दर्ज करने के बाद थाना सिटी साउथ, मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के परिजनों ने मांगा इंसाफ
मृतकों के परिवार ने पुलिस से इंसाफ की मांग की। मृतकों के भाई मनीष जिंदल  ने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की गाड़ी के शीशे काले थे और अचानक आकर फायरिंग शुरू कर दी गई। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।


घटना के बाद पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, फायरिंग के पीछे दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed