{"_id":"6ae01f4ab64e43fb8e0f411a","slug":"moga-firing-both-youths-funeral-today-tight-security-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोगा फायरिंग: मृतकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार, कहा-प्रशासन ने जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा फायरिंग: मृतकों के परिवारों का अंतिम संस्कार से इनकार, कहा-प्रशासन ने जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाया
Tue, 27 Oct 2026 01:08 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:08 PM IST
सार
अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने इन्साफ की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। मोगा के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने परिवार से करीब 6-7 घंटे बातचीत की।
विज्ञापन
मोगा में विरोध जताते मृतकों के परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की घटना में मारे गए दोनों युवकों के परिवारों ने अंतिम संस्कार करवाने से इनकार कर दिया। परिवारों ने प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना जबरदस्ती पोस्टमार्टम करवाया गया। प्रशासन अब अंतिम संस्कार करवाने की कोशिश कर रहा है।
परिवार ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। परिवारों की मांग है कि उन्हें इंसाफ दिया जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और आम आदमी पार्टी के पार्षद मौके पर मौजूद है। उनके खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ओर से पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। अस्पताल और श्मशान घाट सहित विभिन्न स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
विज्ञापन
अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवार ने इन्साफ की मांग की। उन्होंने पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। मोगा के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों ने परिवार से करीब 6-7 घंटे बातचीत की। लंबी बातचीत के बाद परिवार और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। देर शाम साहिल जिंदल और गगन जिंदल का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मोगा के अपर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (डी) भी उपस्थित रहे।

Trending Videos
घायल सोमनाथ जिंदल ने बताई पूरी कहानी
मोगा। मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना में पांच लोग घायल हो गए थे, जिनमें से दो युवकों साहिल जिंदल और गगन जिंदल की मौत हो गई। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वहीं, घटना में घायल सोमनाथ जिंदल ने मीडिया के सामने आकर वारदात के समय का पूरा घटनाक्रम बताया।
सोमनाथ जिंदल ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:15 बजे वह अपनी फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान बंद करके अपने चाचा-ताया के लड़कों के साथ दुकान के दूसरी तरफ बैठ गए थे। उस समय वहां पांच लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी अचानक वहां पहुंची और उसमें सवार लोगों ने गाड़ी के अंदर से ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि गोली लगने से साहिल जिंदल और गगन जिंदल की मौत हो गई। वहीं, राघव को चार से पांच गोलियां लगने की बात बताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी हालत भी गंभीर है। सोमनाथ जिंदल ने बताया कि उनके कंधे में भी गोली लगी, जो आर-पार निकल गई।
सोमनाथ जिंदल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आखिर उनका क्या कसूर था, जो उन पर गोलियां चलाई गईं। उन्होंने मांग की कि जिन दो युवकों की मौत हुई है, उनके परिवारों को इंसाफ मिलना चाहिए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक फायरिंग करने वालों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।