फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Minister Tarunpreet Singh Saund inaugurated sewerage pipeline work in Khanna

खन्ना में 1.13 करोड़ के सीवरेज पोजेक्ट शुरू, मंत्री सौंद ने किया उद्घाटन, बिछाई जाएगी एक किमी. लंबी पाइप लाइन

Tue, 04 Nov 2025 09:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 09:26 PM IST
सार

खन्ना शहर की सीवरेज व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज ग्रीनलैंड होटल से निरंकारी भवन तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Minister Tarunpreet Singh Saund inaugurated sewerage pipeline work in Khanna
परियोजना का उद्घाटन करते मंत्री सौंद। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने मंगलवार को खन्ना शहर में लगभग एक किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया। इससे शहर की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत होगी।ग्रीनलैंड होटल से निरंकारी भवन तक यह पाइप लाइन बिछाई जाएगी।  इस परियोजना पर 1.13 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के लिए धनराशि नगर कौंसिल खन्ना द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


मंत्री सौंद ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से सीवरेज निकासी की समस्या बनी हुई थी। अब इस नई पाइपलाइन से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ रामगढ़िया भवन और निरंकारी भवन जैसे धार्मिक स्थलों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के हजारों परिवारों के लिए राहत लेकर आएगी, जो कई वर्षों से इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खन्ना विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। आने वाले छह महीनों में क्षेत्र की सड़कें, सीवरेज और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएँ पूरी हो जाएंगी। सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और विकास कार्यों के लिए अनुदान बिना किसी देरी के जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार की विकास लहर राज्य के कोने-कोने तक पहुंच रही है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में, जहां दशकों से विकास नहीं हुआ था, अब करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य पंजाब के हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना और हर वादा पूरा करना है।


इस मौके पर मार्केट कमेटी खन्ना के चेयरमैन जगतार सिंह गिल रतनहेड़ी, भूपिंदर सिंह सौंद, पुष्करराज सिंह रूपरॉय, वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन बलराज सिंह गिल, एसडीओ अमृतपाल कौर, जेई रमनदीप सिंह, नगर कौंसिल खन्ना के कार्यकारी अधिकारी चरणजीत सिंह, पार्षद परमप्रीत सिंह पोपी, सर्वदीप सिंह कालीराव, सुनील कुमार नीटा, आढ़तिया एसोसिएशन खन्ना के प्रधान हरबंस सिंह रोशा, ओएसडी करण अरोड़ा, एडवोकेट मनरीत सिंह नागरा, कुलवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed