फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   many Punjabi influencers have received threats murder of social media influencer Kamal Kaur

निशाने पर पंजाबी इन्फ्लूएंसर: विदेशों से आ रही धमकियां... बाहर सोच-समझ कर निकलना; क्यों आया बब्बर खालसा का नाम

Mon, 16 Jun 2025 08:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 08:24 AM IST
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल काैर भाभी की कुछ दिन पहले बठिंडा में हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी निहंग अमृतपाल सिंह महरों अभी तक फरार है। 

विज्ञापन
many Punjabi influencers have received threats murder of social media influencer Kamal Kaur
इन्फ्लुएंसर प्रीत जट्टी और दीपिका लूथरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल कौर की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लूएंसर को धमकी मिली है। मोगा के निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने अब बिना नाम लिए उन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को भी धमकी दी है जो अश्लील सामग्री परोस रही हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kamal Kaur Murder: अमृतपाल को ढूंढ रही पुलिस की सात टीमें, क्या हत्या से पहले कमल कौर के साथ हुआ दुष्कर्म?
विज्ञापन


मेहरों ने कहा कि अगर जेल जाना ही पड़ा तो कमल कौर की हत्या मामले में नहीं बल्कि कई औरों को भी ठिकाने लगाकर जाऊंगा। मेहरों के इस विवादित बयान के बाद तरनतारन जिले से संबंधित यूट्यूबर प्रीत जट्टी (सिमरनजीत कौर) ने जान को खतरा बताते हुए दावा किया कि उसको विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीत जट्टी पहुंची एसएसपी कार्यालय

गांव बाणियां से संबंधित सिमरनजीत का प्रीत जट्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट है जिसमें वह पोस्ट डालती है। शनिवार को सिमरनजीत एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने आरोप लगाया कि विदेशी नंबरों से उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि उसने अभी तक कोई ऐसी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पोस्ट नहीं की। युवती के लिखित बयान के आधार पर एसपी (आई) अजयराज सिंह ने सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी को जांच के आदेश दिए हैं। डीएसपी ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं।

दीपिका लूथरा की सुरक्षा में तैनात किए सुरक्षा कर्मी

अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर दीपिक लूथरा को निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने ई-मेल पर भी जान से मारने की धमकी दी है। मेल से मिली इस धमकी में आतंकी संगठन बब्बर खालसा भी लिखा है।

अमृतसर पुलिस साइबर सेल ने मेहरों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद दीपिका की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। जिस ई-मेल और मोबाइल नंबरों से धमकियां मिल रही हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि मेहरों कमल कौर की हत्या के बाद श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विदेश भाग चुका है।

लाखों फॉलोअर्स, अंतिम संस्कार में पड़ोसी भी नहीं आए

कमल कौर के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स थे लेकिन उसके अंतिम संस्कार में पड़ोसी तक नहीं आए। भाई, बहन और मां ने सहारा जनसेवा सोसायटी के सहयाेग से अंतिम संस्कार किया। जानकारी के अनुसार उसे इंस्टाग्राम पर चार लाख फॉलोअर्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed