फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   LPU employee dies after being run over by bus in Phagwara-Hoshiarpur highway

LPU कर्मी की मौत: गहरे गड्ढे की वजह से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन... पीछे से आ रही बस ने कुचला

Mon, 26 Jan 2026 03:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 Jan 2026 03:53 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में सड़क हादसे में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी की मौत हो गई। एलपीयू कर्मी को प्राइवेट बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
LPU employee dies after being run over by bus in Phagwara-Hoshiarpur highway
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर गणतंत्र दिवस के दिन हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्राइवेट बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बलदेव कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी पलाही गेट, फगवाड़ा के रूप में हुई है। बलदेव कुमार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का कर्मचारी था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलदेव कुमार सुबह स्कूटी पर अपनी बहु को छोड़ने जा रहे थे। पुल पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और बलदेव सड़क पर गिर गए। पीछे से आर रही प्राइवेट बस का टायर बलदेव के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया है। वहीं निजी बस को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed