फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kulhad Pizza couple got police security couple received threat regarding video

कुल्हड़ पिज्जा कपल को मिली सुरक्षा: जान को खतरा बता HC से मांगी थी सिक्योरिटी, वीडियो को लेकर मिली थी धमकी

Wed, 13 Nov 2024 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 13 Nov 2024 07:48 PM IST
सार

कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा उर्फ साजन मनचंदा और गुरप्रीत कौर की सुरक्षा की मांग की एक याचिका पर एसीपी जालंधर ने हाईकोर्ट में जवाब दायर कर दिया है।

विज्ञापन
Kulhad Pizza couple got police security couple received threat regarding video
कुल्हड़ पिज्जा कपल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के जालंधर में कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा उर्फ साजन मनचंदा और गुरप्रीत कौर को पुलिस की सुरक्षा मिल गई है। कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपनी सुरक्षा को लेकर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने जालंधर के एसपी को कपल को सुरक्षा दिए जाने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


बुधवार को  कुल्हड़ पिज्जा कपल की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर जालंधर के एसपी ने हाई कोर्ट को बताया कि दंपती की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उनके घर व रेस्टोरेंट की पैट्रोलिग के एक लिए एक पीसीआर लगाई गई है। दोनों पर खतरे का भी आकलन किया जा रहा, उसके बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुल्हड़ पिज्जा कपल ने निहंग मान सिंह के विरोध के कारण हाईकोर्ट का रुख कर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि उनकी जान को खतरा है। कुछ दिन पहले निहंगों ने उसके रेस्टोरेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान निहंगों ने कहा था कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो डिलीट करने के लिए कहा था
कुछ दिन पहले निहंग सिंहों ने कहा था कि अभी भी सहज अरोड़ा पगड़ी पहनकर पत्नी के साथ वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उन्होंने मांग की थी कि सहज अरोड़ा पगड़ी वापस करें और उनके जो भी वीडियो हैं, उन्हें डिलीट करें। निहंग सिंहों ने थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत देते हुए कहा था कि डेढ़ वर्ष पहले भी दंपती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में उन्होंने शिकायत भी की थी। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि दंपती को दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए गए हैं।


अब गैंगस्टरों से मिल रही धमकियां
वहीं कुल्हड़ पिज्जा कपल के वकील ने हाईकोर्ट को बताया पिछले दो हफ्तों से उन्हें अब कुछ गैंगस्टर से धमकियां मिल रही हैं। अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को वो लिखित में इसकी पूरी जानकारी दे देंगे। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा दी जानकारी के बाद सुनवाई 20 जनवरी के लिए की स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed