{"_id":"69789d9c4c9aec448907d05c","slug":"jaswant-singh-who-stranded-abroad-for-16-years-returned-to-punjab-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का युवक 16 साल बाद लौटा वतन: पहले इटली गया, वहां से ऑस्ट्रिया; ऐसा क्या हुआ कि नहीं आ पाया भारत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का युवक 16 साल बाद लौटा वतन: पहले इटली गया, वहां से ऑस्ट्रिया; ऐसा क्या हुआ कि नहीं आ पाया भारत?
Tue, 27 Jan 2026 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:42 PM IST
सार
16 वर्षों से विदेश में फंसा पंजाब का युवक आखिरकार सही सलामत वतन लौट आया है। होशियारपुर का जसवंत सिंह 16 साल पहले इटली गया था। वहां से ऑस्ट्रिया गया और वहां कुछ ऐसा हुआ कि वह भारत लौटने की लाख कोशिशों के बावजूद लौट नहीं पाया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद खन्ना के साथ ऑस्ट्रिया से लौटा जसवंत व उसके परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 वर्ष का बनवास तो भगवान श्री राम ने भी काटा था। पंजाब का युवक 14 नहीं बल्कि 16 साल बाद अपने वतन लौटा है। 16 साल के लंबे इंतजार के बाद जब युवक घर लौटा को परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्षों बाद पंजाब लौटे युवक की वापसी पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की कार्रवाई से संभव हो पाई है।
विज्ञापन
पंजाब के होशियारपुर के गढ़शंकर ब्लॉक के गांव घागों रोड़ांवाली निवासी जसवंत सिंह लभगग 16 वर्ष से विदेश में फंसा था। होशियापुर के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने बताया कि जसवंत सिंह रोजगार के लिए इटली गया था। वहां से वह ऑस्ट्रिया चला गया। ऑस्ट्रिया में उसका किसी के साथ झगड़ा हो गया था, जिस कारण उसका पासपोर्ट पुलिस ने जब्त कर लिया। इस वजह से जसवंत सिंह आस्ट्रिआ में फंस गया और पासपोर्ट न होने के चलते वह भारत नहीं आ सकता था। जसवंत सिंह के परिवार ने अपने स्तर पर बेटे की वापसी के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन वे जसवंत सिंह को भारत वापिस नहीं बुला सके।
विज्ञापन
खन्ना ने बताया कि जसवंत सिंह के पिता करनैल सिंह ने उनसे मिलकर उनको जसवंत सिंह के ऑस्ट्रिया में फंसे होने के बारे में अवगत करवाते हुए जसवंत सिंह को सकुशल भारत लाने का आग्रह किया। पूर्व सांसद ने इस मामले को तुरंत पत्राचार के माध्यम से केंद्र सरकार के ध्यान में लाया और जसवंत सिंह की जल्द सकुशल घर वापसी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
खन्ना ने कहा कि भारत सरकार के तुरंत करवाई के चलते जसवंत सिंह 16 साल के बाद अपने वतन वापिस लौटा है। खन्ना ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए लोगों से अपील की कि हमेशा दूतावास को सही तथ्य बताकर जायज तरीके से ही विदेश जाएं। भारत सरकार विदेशों में रह रहे भारतियों की मदद के लिए दिनरात तत्पर है, जिसके चलते भारत सरकार की ओर से मदद पोर्टल भी चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई भी व्यक्ति विदेश में फंसा हुआ है या मुसीबत में है तो वह खुद या उसके भारत में रह रहे परिजन उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, जहां उनकी बात भारत सरकार तक पहुंचाने में पूरी मदद की जाएगी।