फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Inflation rate in Punjab increased by 1.12% to 5.21% in May state is in second place after Kerala

Punjab: मई में महंगाई दर 1.12 फीसदी बढ़कर 5.21 फीसदी रही, केरल के बाद सूबा दूसरे स्थान पर; पढ़ें ये रिपोर्ट

Sun, 22 Jun 2025 08:54 AM IST
नवीन दलाल राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 22 Jun 2025 08:54 AM IST
सार

पिछले महीने पंजाब महंगाई दर में चौथे नंबर पर था, लेकिन इस महीने दूसरे नंबर पर आ गया है।

विज्ञापन
Inflation rate in Punjab increased by 1.12% to 5.21% in May state is in second place after Kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में महंगाई ने मई में महंगाई दर 1.12 फीसदी की बढ़ाेतरी के साथ 5.21 फीसदी पर पहुंच गई है। इस तरह सूबा महंगाई दर में देश के टॉप-5 राज्यों में शामिल हो गया है। पहले नंबर पर केरल और दूसरे पर पंजाब है। महंगाई दर के बढ़ने के कारण जरूरी सामान की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है, जिसका सीधा बोझ लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इसके अनुसार मई में महंगाई दर बढ़कर 5.21 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि अप्रैल में यह 4.09 प्रतिशत थी। वहीं अगर राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई दर की बात करें तो उसमें कमी आई है। अप्रैल में यह 3.16 थी, जो मई में कम होकर 2.82 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन


पिछले महीने पंजाब महंगाई दर में चौथे नंबर पर था, लेकिन इस महीने दूसरे नंबर पर आ गया है। पहले नंबर पर केरल 6.46%, दूसरे पर पंजाब 5.21%, तीसरे पर जम्मू-कश्मीर क्रमश: 4.55%-4.09%, चौथे पर हरियाणा 3.67% और पांचवें पर उत्तराखंड 3.47% है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में भी बढ़ोतरी जारी
इसी तरह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में भी बढ़ोतरी जारी है। पंजाब में मई के दौरान सीपीआई बढ़कर 187.8 हो गया है, जो अप्रैल में 185.6 था। सबसे अधिक सीपीआई 214.3 मणिपुर में दर्ज किया गया है, लेकिन अप्रैल के मुकाबले इसमें मामूली कमी आई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी सीपीआई में बढ़ोतरी हुई है।


अप्रैल में यह 192.6 था, जो मई में बढ़कर 193 हो गया है। सीपीआई एक तरह का पैमाना है, जिससे यह पता लगाया जाता है कि वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है। इसमें आम लोगों की तरफ से खरीदा जाने वाला खाने-पीने का सामान, किराया, कपड़े, शिक्षा, इलाज, परिवहन, बिजली व पानी जैसी सेवाएं शामिल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed