फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Illegal hoarding of DAP fertilizer Chief Agriculture Officer suspended in Firozpur

DAP खाद की अवैध जमाखोरी: फिरोजपुर में चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर सस्पेंड, डीएपी के 3236 बैग मिले

Thu, 07 Nov 2024 06:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2024 06:31 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में डीएपी खाद की अवैध रूप से जमाखोरी का मामला सामने आया है। मामले में चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Illegal hoarding of DAP fertilizer Chief Agriculture Officer suspended in Firozpur
गोदाम में जांच करते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में खाद की अवैध जमाखोरी मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भी गाज गिर रही है। सरकार ने ऐसे अधिकारियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो मामले में शामिल पाए जा रहे हैं। पंजाब के फिरोजपुर में डीएपी खाद की अवैध रूप से जमाखोरी का मामला सामने आया है। मामले में चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले खाद की सैंपलिंग से लेकर उसकी गुणवत्ता और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के आदेश पर 91 फर्म के लाइसेंस रद्द कर दिए गए थे। तीन एफआईआर दर्ज कर खाद के सैंपलिंग से जुड़े मामलों की जांच भी करवाई गई थी। वहीं अब खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग फिरोजपुर ने मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी जगीर सिंह को निलंबित किया है। 
विज्ञापन


डीएपी खाद के 3236 बैग मिले
विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि जिले में डीएपी खाद की अवैध जमाखोरी की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जांच के दौरान एक फर्म के गोदाम में डीएपी खाद के 3236 बैग मिले। लेकिन फर्म के पास इनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। इस बारे जब मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी जगीर सिंह पूछा गया तो वह भी कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। इस पर विभाग की तरफ से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed