फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Husband of social media influencer 'Bhabhi Chummevali' beaten up

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'भाभी चुम्मेवाली' के पति की पिटाई: सड़क पर दौड़ाकर पीटा; पीड़ित परिवार पहुंचा थाने

Wed, 28 Oct 2026 05:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 05:24 PM IST
सार

रंजीत कौर ने बताया कि इस खूनी हमले के बाद हमलावरों ने घर को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर लिया और उन्हें अपने ही घर से बेदखल कर दिया।

विज्ञापन
Husband of social media influencer 'Bhabhi Chummevali' beaten up
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर रंजीत कौर उर्फ 'भाभी चुम्मेवाली' के नाम से चर्चित इन्फ्लुएंसर के पति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। पीड़ित परिवार ने अपने ही भाई-भाभी पर  इस हमले का आरोप लगाते हुए इंसाफ पाने के लिए लुधियाना के पुलिस कमिश्नर का दरवाजा खटखटाया है और लिखित शिकायत थाना मोती नगर पुलिस को भी दी है। ताकि हमलावरों पर कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन




देवर-देवरानी पर मारपीट के आरोप
पुलिस प्रमुख को सौंपी गई शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात के आसपास हुई। रंजीत कौर का आरोप है कि उनके देवर व देवरानी और उनके बेटों ने बिना कारण ही विवाद खड़ा कर दिया। गाली-गलौज से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिसमें आरोपियों ने उनके पति को न केवल बेरहमी से पीटा बल्कि बीच सड़क पर दौड़ाकर उनके कपड़े तक फाड़ डाले। 

विज्ञापन

 
Trending Videos

रंजीत कौर ने बताया कि इस खूनी हमले के बाद हमलावरों ने घर को अंदर से कुंडी लगाकर बंद कर लिया और उन्हें अपने ही घर से बेदखल कर दिया। इतना ही नहीं, दोबारा घर में दाखिल होने या खाली न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। वहीं उनकी बेटी शिवानी हंस का कहना है कि आरोपी पक्ष अक्सर शराब के नशे में धुत होकर घर में दहशत का माहौल पैदा करता है और मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। 

पीड़ित परिवार ने स्थानीय मोती नगर पुलिस स्टेशन के रवैये पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। शिवानी का दावा है कि घटना के तुरंत बाद संबंधित थाने में गुहार लगाई थी मगर किसी भी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दूसरी ओर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मोती नगर थाने के प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन तलब किया गया है और उनके बयानों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed