फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   House roof collapse girl died in Amritsar three people from saved by neighbours in Faridkot

बारिश का कहर: अमृतसर में घर की छत टूटी, मलबे में दबने से बच्ची की मौत, फरीदकोट तीन लोगों को पड़ोसियों ने बचाया

Tue, 02 Sep 2025 08:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Sep 2025 08:18 PM IST
सार

पंजाब में बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। कई लोग अपनों को गंवा चुके हैं। वहीं अमृतसर में घर की छत टूटने से 12 साल की मासूम की जान चली गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
House roof collapse girl died in Amritsar three people from saved by neighbours in Faridkot
क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। अमृतसर में बारिश से हलका बाबा बकाला में पड़ते गांव सठियाला में एक घर की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल जख्मी हुए लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गांव में राजविंदर सिंह नाम का व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उनके घर की छत काफी जर्जर हो चुकी थी और लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। मंगलवार को राजविंदर सिंह का परिवार घर में मौजूद था कि इसी दौरान हो रही तेज बारिश के कारण छत नीचे गिर गई और सभी मलबे के नीचे दब गए। लोगों ने सभी को मलबे से निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन वहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक दलबीर सिंह टौंग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में सीएम मान की सरकार हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन


फरीदकोट में छत गिरने से मलबे में दबे परिवार को पड़ोसियों ने बचाया
फिरोजपुर के सादिक के गांव दीप सिंह वाला में मंगलवार सुबह बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मेहनत कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में सभी को मामूली चोटें आईं। फरीदकोट इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंच रहा है। कई मकानों की छतें गिर रही हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। नौजवान भारत सभा के नेता नौनिहाल सिंह ने कहा कि बारिश और बाढ़ ने पूरे पंजाब को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय पर गरीब परिवारों को पक्की छत बनाने में मदद की होती, तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए तत्काल मदद की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed