{"_id":"68b51b2c1d409e18cb0533ad","slug":"heavy-rain-in-chandigarh-panchkula-and-mohali-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rain: चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में तेज बरसात, सुखना में जलस्तर बढ़ा; दो फ्लड गेट खोले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rain: चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में तेज बरसात, सुखना में जलस्तर बढ़ा; दो फ्लड गेट खोले गए
Mon, 01 Sep 2025 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:39 AM IST
सार
मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब में अगले 36 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी में सोमवार सुबह से तेज बरसात हो रही है। बरसात के चलते सड़कों पर पानी जमा है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ समेत पंजाब में अगले 36 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से एहतियात बरतने की अपील की गई है।
चंडीगढ़ में लगातार हो रही बारिश की वजह से सुखना का जलस्तर एक बार फिर से 1163 फीट पर पहुंच गया। यह स्तर खतरे के करीब माना जाता है। इस वजह से सोमवार सुबह सुखना लेक के दो फ्लड गेट तीन इंच खोले गए हैं और पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि सुखना लेक के अंदर जलस्तर को खतरे के निशान से नीचे रखा जा सके।
सुबह बरसात के कारण स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।