फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Haryana CM Nayabb Saini paid tribute to martyr Udham Singh in Sunam Kejriwal and Bhagwant Mann

पंजाब में गरजे नायब सैनी: बोले- हरियाणा ने केजरीवाल मुंह नहीं लगाया, पंजाबी भी तंग, ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Thu, 31 Jul 2025 01:56 PM IST
अंकेश ठाकुर सुशील कुमार, सुनाम
सुशील कुमार, सुनाम Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 31 Jul 2025 01:56 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में खूब गरजे। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने केजरीवाल मुंह नहीं लगाया, पंजाबी भी आप सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। 

विज्ञापन
Haryana CM Nayabb Saini paid tribute to martyr Udham Singh in Sunam Kejriwal and Bhagwant Mann
शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि देते सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पंजाब के सुनाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर जुबानी हमला बोला। सैनी ने कहा कि आप न दिल्ली और न पंजाब में अपने वायदों पर खरी उतर पाई। हरियाणा समेत पंजाब व दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए। हरियाणा के लोगों ने केजरीवाल को मुंह नहीं लगाया और दिल्ली ने झूठे वायदे करने के चलते सत्ता से बेदखल कर दिया। अब पंजाब के लोग इस पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए आतुर हैं और पंजाबियों को भाजपा से आस है। 

विज्ञापन


सीएम सैनी वीरवार को सुनाम में भाजपा की प्रदेश सचिव दामन बाजवा के नेतृत्व में आयोजित शहीद ऊधम सिंह के 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री सैनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के लोग इस सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं। किसान-मजदूर से लेकर व्यापारी, कारोबारी, मुलाजिम आप सरकार से दुखी हैं। 
विज्ञापन


पंजाब की तरफ हरियाणा को बीबीएमबी का बकाया बिल भेजने के सवाल सैनी ने कहा कि बातचीत चल रही है, आपस में बैठकर हल हो जाएगा। पंजाब में उनकी बढ़ रही गतिविधियों पर मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि वह तो पंजाब में हमेशा आते रहते हैं। शहीद भगत सिंह को नमन करने खटकडकलां गए थे। संगरूर, लुधियाना के अलावा अब सुनाम में शहीद ऊधम सिंह की जन्मस्थली पर आने का सौभाग्य मिला है। वे शहीद के परिजनों से मिले हैं। उन्हें उचित मान-सम्मान और सहूलियतें मिलनी चाहिए। ऊधम सिंह ने पूरे देश के लिए कुर्बानी दी थी। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, भाजपा की प्रदेश सचिव दमन बाजवा, हरमनदेव सिंह बाजवा, दयाल सिंह सोढ़ी सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed