फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Haryana BJP President Mohan Lal Badoli Gangrape Case Update Sensational Claims of Victim Know Inside Story

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष गैंगरेप केस में नया मोड़: 'मेरी सहेली और उसके बॉस की...'; सामने आई गवाह का बड़ा खुलासा

Thu, 16 Jan 2025 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 Jan 2025 11:33 AM IST
सार

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर सामूहिक दुराचार के आरोप मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली से पंचकूला आई गवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने उसे पैसे का लालच दिया, मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी।

विज्ञापन
Haryana BJP President Mohan Lal Badoli Gangrape Case Update Sensational Claims of Victim Know Inside Story
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष गैंगरेप केस में नया मोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुराचार के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले की गवाह व पीड़िता की सहेली बुधवार शाम मीडिया के सामने आई और कहा कि यह मामला पूरी तरह से झूठा है। उसकी सहेली (पीड़िता) और उसके बॉस अमित ने यह साजिश रची है।
विज्ञापन


महिला ने प्रेसवार्ता में बताया कि उसका नाम पूनम है। वह दिल्ली की निवासी है। वह, उसकी सहेली और उसका बॉस जुलाई 2023 में कसौली घूमने गए थे। होटल की लॉबी में गायक रॉकी मित्तल से मुलाकात हुई, जिनका नाम उसने सुन रखा था। 
विज्ञापन


थोड़ी बातचीत के बाद वे वहां से चले गए। उसके बाद मैं, सहेली और उसके बॉस एक ही कमरे में सो गए और सुबह दिल्ली के लिए निकल आए। पूनम ने बताया कि उसने कभी मोहन लाल बड़ौली को देखा नहीं है और न ही कसौली के होटल में इस नाम के किसी व्यक्ति से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम ने कहा कि कसौली से आने के बाद से उसका सहेली से भी कोई संपर्क नहीं था। उसे इस मामले की जानकारी एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई। इसके बाद सहेली उसके घर आई और बोली कि मामले में वह उसका साथ दे। उसे पैसे मिलेंगे और उसके बॉस को टिकट या चेयरमैनशिप मिलेगी। 
 

'पीड़िता के बॉस ने यह साजिश रची है'
पूनम ने साथ नहीं देने की बात कही, तो पीड़िता ने आत्महत्या की धमकी दी और रोने लगी। पूनम ने दावा किया कि पीड़िता के बॉस ने यह साजिश रची है। हिमाचल पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए उसे कई बार बुलाया, लेकिन वह नहीं गई।

'कमरे में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ'
उसने पुलिस से पूछा कि कैसे बिना पूछताछ उसका नाम मामले में गवाह के रूप में डाला गया। पूनम ने दावा किया कि उसने हिमाचल पुलिस को बताया है कि होटल के कमरे में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

महिला ने पैसों के लालच में यह किया है। यदि होटल में सामूहिक दुराचार होता तो आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। मेरे सामने न तो किसी से दुराचार हुआ, न मारपीट और न ही शराब पी गई। कोई वीडियो भी नहीं बनाया गया।

पूनम बोली- सहेली के बॉस को नहीं जानती, माता-पिता के कहने पर मीडिया के सामने आई
पूनम ने बताया कि वह पीड़िता के बॉस को कसौली जाने से पहले नहीं जानती थी। बस वह सहेली को जानती थी। इस पर उससे पूछा गया कि वह कैसे अंजान व्यक्ति के साथ कमरे में रुक गई तो उसने कहा यह तो साधारण बात है। उससे जब पूछा गया कि आपको पंचकूला कौन लेकर आया है। किसने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए कहा। तो उसने बताया कि जब खबर सामने आई तो उसके माता-पिता ने मीडिया को सब बताने के लिए कहा। इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंचकूला के स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद थे। हालांकि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने नहीं आए।
 

पीड़ित महिला को फिर कसौली बुलाएगी पुलिस
कसौली थाने में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष समेत दो लोगों के खिलाफ दर्ज सामूहिक दुराचार मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को निशानदेही के लिए फिर से कसौली बुलाया जा सकता है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी तब तक मुश्किल है, जब तक पुलिस को ठोस सबूत नहीं मिल जाते। उधर, मामले में हिमाचल पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। केवल जांच का विषय बताकर इसे टाला जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed