फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Good news for Chandigarh Police personnel Long Service Medal

चंडीगढ़ पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: लॉन्ग सर्विस मेडल से सम्मानित होंगे अधिकारी और कर्मचारी, ये हैं पात्र

Mon, 05 Oct 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, कुल 3,178 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस मेडल प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। इनमें कांस्टेबल स्तर से लेकर डीएसपी रैंक तक के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Good news for Chandigarh Police personnel Long Service Medal
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने लंबे समय से समर्पण और निरंतर सेवा देने वाले अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। पुलिस विभाग ने कांस्टेबल से लेकर डीएसपी रैंक तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस मेडल  प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह मेडल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समर्पित, निरंतर और निर्धारित सेवा के सम्मान में प्रदान किए जाएंगे। 
विज्ञापन


विभाग की ओर से 12 वर्ष, 24 वर्ष और 32 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पात्र पुलिसकर्मियों को इन पदकों से सम्मानित किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार, कुल 3,178 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस मेडल प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। इनमें कांस्टेबल स्तर से लेकर डीएसपी रैंक तक के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग का यह कदम लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मियों के योगदान और सेवाभाव को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed