{"_id":"68de6717c9ca6dbb81019eb8","slug":"girl-murdered-in-firozpur-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: बेटी के चाल-चलन पर था शक, हाथ बांधकर बाइक पर बिठाया और नहर में धकेल दिया; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozpur: बेटी के चाल-चलन पर था शक, हाथ बांधकर बाइक पर बिठाया और नहर में धकेल दिया; मौत
Thu, 02 Oct 2025 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:21 PM IST
सार
सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपनी बड़ी बेटी प्रीत कौर (17 साल) के चाल-चलन पर शक करता था। इसी बात को लेकर कई बार उसने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की है।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक व्यक्ति ने बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं होने पर उसे नहर में धक्का दे दिया। बेटी की मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साहिल चौहान वासी गांव सतिए वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका मामा सुरजीत सिंह वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अपनी बड़ी बेटी प्रीत कौर (17 साल) के चाल-चलन पर शक करता था। इसी बात को लेकर कई बार उसके मामा ने अपनी बेटी के साथ मारपीट भी की है।
30 सितंबर की रात 8:40 बजे के करीब उसके मामा का फोन आया कि बेटी को लेकर किसी रिश्तेदार के पास मोगा रोड पर जा रहा है। साहिल ने कहा कि उसे मामा पर शक हुआ तो वह बाइक पर मामा के पीछे चला गया। उसने देखा कि बाइक पर सवार प्रीत कौर के हाथ बंधे हुए हैं। जब खलील वाली नहर के पास मामा पहुंचा तो उसने प्रीत को नहर में धक्का दे दिया और वहां से फरार हो गया। इससे प्रीत की मौत हो गई। पुलिस ने साहिल चौहान के बयान पर आरोपी सुजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।