फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gay serial killer punjab police take him to spot for recreate the scene in Kiratpur

10 नहीं 11 लोगों को मार चुका है सिरियल किलर : आरोपी को सीन रिक्रिएट करने लाई पुलिस, बयां की हैवानियत, Video

Sun, 29 Dec 2024 03:05 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 29 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

रामस्वरूप सोढी एक ऐसा सीरियल किलर है जो न केवल लोगों को मारता था बल्कि मारने से पहले उनके साथ संबंध बनाता था। दरअसल किलर गे है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

विज्ञापन
Gay serial killer punjab police take him to spot for recreate the scene in Kiratpur
आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के रोपड़ में पुलिस ने एक ऐसे सिरियल किलर को पकड़ा है, जिसने एक नहीं दो नहीं बल्कि 11 लोगों की हत्याएं की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पांच दिन पहले हुई है, तब से वह पुलिस रिमांड पर है। रविवार को किरतपुर साहिब पुलिस आरोपी रामस्वरूप सोढी को लेकर उन जगहों पर सीन रिक्रिएट करने के लिए लाई है, जहां जहां उसने लोगों की हत्याएं की हैं। 

विज्ञापन


रामस्वरूप सोढी एक ऐसा सीरियल किलर है जो न केवल लोगों को मारता था बल्कि मारने से पहले उनके साथ संबंध बनाता था। दरअसल किलर गे है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है और अब वह पुलिस के साथ उन सभी जगहों पर जाकर अपनी हैवानियत को बयां कर रहा है, जहां जहां उसने 11 लोगों को मौत के घाट उतारा था। 
विज्ञापन




सिर्फ इन पुरुषों को बनाया था शिकार
पुलिस ने जांच में पाया है कि आरोपी सीरियल किलर सिर्फ सड़क पर आने जाने वाले पुरुषों को ही शिकार बनाता था। पूछताछ में यह बात भी किलर ने कबूल की है कि पहले वो लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद उन्हें लूटता था, उसका राज न खुले इसके लिए वह उन्हें मार देता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे तीन का कातिल समझा वो 11 की ले चुका जान 
रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढी ने कीरतपुर साहिब नजदीक मौड़ा टोल प्लाजा के पास एक वारदात को अंजाम दिया गया था। रोपड़ जिले में तीन कत्ल की वारदातें पुलिस के लिए गले की हड्डी बन चुकी थीं। राम सरूप के हत्थे चढ़ते ही तीनों वारदातें ट्रेस हुई और पूछताछ में आरोपी ने एक के बाद एक 11 लोगों की हत्या की बात कबूली। 

घर वालों ने दो साल पहले किया था बेदखल
एसएसपी ने बताया कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी सोढी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। इसी तरह उसने सभी वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है जिस वजह से घरवालों ने उसे दो साल पहले घर से निकाल दिया था।

तीन बच्चों का पिता है आरोपी
आरोपी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपी ने कहा कि उसने कई वारदातें की हैं जिनमें से कई उसे याद भी नहीं है। कत्ल करने के बाद उसे पछतावा होता था और वह मरे हुए व्यक्ति के पैर छूकर माफी मांगता था। आरोपी ने बताया कि उसने नशे के बाद ही सारी वारदातों को अंजाम दिया है। अब पुलिस आरोपी को उन सभी जगहों पर लेकर पहुंच रही है जहां उसने इन घटनाओं को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed