फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   funeral of textile merchant Sanjay Verma Abohar Sunil Jakhar Raja warring

Abohar: कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा के अंतिम संस्कार में उमड़े हजारों लोग, सुनील जाखड़-राजा वडिंग भी हुए शामिल

Tue, 08 Jul 2025 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Jul 2025 12:40 PM IST
सार

अबोहर के भगत सिंह चौक पर स्थित न्यू वियर वैल शोरूम के संचालक संजय वर्मा की सोमवार सुबह शोरूम के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 
 

विज्ञापन
funeral of textile merchant Sanjay Verma Abohar Sunil Jakhar Raja warring
अबोहर में संजय वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे राजा वड़िंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर के प्रख्यात कपड़ा व्यापारी जगत वर्मा के छोटे भाई संजय वर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह मुख्य शिवपुरी में किया गया। सोमवार को वर्मा की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और संजय वर्मा को अंतिम विदाई दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग और भाजपा नेता सुनील जाखड़ भी वर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे। भाई के अंतिम संस्कार में जगत वर्मा बार बार बिलखते हुए न्याय की मांग कर रहे थे और कह रहे थे कि हमारा क्या कसूर था।
विज्ञापन

 
थाना एक की पुलिस ने संजय वर्मा की हत्या के मामले में उनके पुत्र हिमांशु वर्मा के बयान पर अबोहर के अजीमगढ़ वासी शक्ति कुमार पुत्र हंसराज व दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत वर्मा का दर्द छलका

शोक जताने पहुंचे राजा वड़िंग से फरियाद करते हुए जगत वर्मा ने कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछो कि यह हिंदुस्तान कैसा है, जहां सैकड़ों लोगों को रोजगार देने वालों को बदमाश गोलियां मार कर चले जाते हैं। जेलों में बदमाशों की खातिरदारी होती है। जनता सरकार से सुरक्षा व न्याय ही तो मांगती है। मैं किसी पार्टी का नहीं हूं। सरकार को करोड़ों का टैक्स देता हूं, पांच सात सौ लोगों को रोजगार दिया है। हमारे साथ ही ऐसा क्यों हुआ है। मेरी बात सरकार तक पहुंचाओ।

पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन

कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की हत्या के रोष स्वरूप घटना स्थल भगत सिंह चौक पर सुनील जाखड़ के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।



पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताते हुए जाखड़ ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। यहां भगवंत मान की नहीं केजरीवाल की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed